Pakistan Man Murdered Son Due To Imran Khan Party Flag: पाकिस्तान में एक बाप ने अपने ही हाथों से अपने बेटे को मार दिया। बात मामूली-सी थी, जिस पर उसने इतना बवाल कर दिया कि तैश में आकर बेटे को गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
दरअसल, लड़के ने अपने घर में इमरान खान की पार्टी का झंडा फहराया था, लेकिन इससे उसका पिता इतना नाराज हुआ कि वह हैवान बन गया। पेशावर पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गोली मारकर फरार हो गया आरोपी
पेशावर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले किस राजनीतिक दल का झंडा फहराया जाए, इस बात पर बाप-बेटे में झगडृा हुआ था। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर के बाहरी इलाके का मामला है।
कतर से काम करके बेटा लौटा ही था कि उसने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का झंडा घर की छत पर फहरा दिया, लेकिन इससे पिता नाराज हो गया। उसने बेटे को झंडा उतारने से कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस बार बहस हो गई और पिता ने अपने 31 वर्षीय बेटे पर पिस्तौल से गोली दाग दी।
आम चुनाव से पहले हो रही हिंसाएं
जिला पुलिस अधिकारी नसीर फरीद ने बताया कि बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। वहीं अस्पताल ले जाते समय बेटे की मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश कर रही है, जो राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी का समर्थक है।
दरअसल, 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव पाकिस्तान में हिंसा का कारण बन रहे हैं। उम्मीदवारों को इस्लामी उग्रवादियों द्वारा बम विस्फोटों और बंदूक से हमला करके निशाना बनाया जा रहा है। कमांडर मोअज्जम जाह अंसारी ने AFP को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फरवरी के पहले सप्ताह में लगभग 5,000 अर्धसैनिक तैनात कर दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
20 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines