नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तान के मुल्तान के एक अस्पताल में कई लावारिस लाशों के छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। पाकिस्तानी सरकार इस घटना के बाद हरकत में आई और तुरंत जांच के आदेश दे दिए।
जानकारी के अनुसार, निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के शिक्षण संस्थान निश्तार अस्पताल में शवों को खुले में सड़ते हुए देखा गया। ऊपर की मंजिल पर बिखरे हुए अवशेषों को फेंक दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शवों की संख्या 500 से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। छत पर पड़े शवों की जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने दी, जिसके बाद अस्पताल में दहशत फैल गई।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ सज्जाद मसूद ने दिल दहला देने वाली घटना पर एक बयान जारी किया और दावा किया कि खुले आसमान के नीचे शव सड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सज्जाद ने कहा कि मामले की जांच के लिए विभिन्न जांच समितियों का गठन किया गया है और इस बात से इनकार किया कि छत पर इतनी संख्या में शव थे। उन्होंने दावा किया कि छत पर केवल चार शव थे जिन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दिया गया था। इन्हें मेडिकल छात्रों की शिक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।
जांच कमेटी गठित
उन्होंने कहा कि चार से पांच साल पुराने शवों का इस्तेमाल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता था। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई शवों को छत पर फेंकते हुए देखा गया। जिसके बाद अफवाहें उड़ीं कि शवों को चील और गिद्धों के चारे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए छत पर रखा गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव दक्षिण साकिब जफर ने एक जांच कमेटी गठित कर मामले पर सख्त संज्ञान लिया।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल
तीन दिन में करनी होगी रिपोर्ट पेश
विशेष स्वास्थ्य सेवा सचिव ने घटना की गहन जांच के लिए छह सदस्यीय जांच समिति के गठन की अधिसूचना जारी की है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव विशेष स्वास्थ्य देखभाल मुजामिल बशीर करेंगे। वह तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
2 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
6 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
7 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
12 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
21 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines