Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित लक्की मरवत जिले के वांडा शेख अल्लाह इलाके में शुक्रवार को इंटेलीजेंस की एक सूचना पर सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन चलाया है. इस ऑपरेशन के दौरान 8 TTP आंतकियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं कई घायल बताए जा रहैं हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 8 आतंकवादी मारे गए हैं और 5 अन्य घायल हो हुए हैं.
8 TTP आतंकियों के मारे जाने की सूचना
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सूचना के आधार पर शुक्रवार ने सुरक्षा बलों ने बडा ऑपरेशन चलाया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 8 पीटीटी आंतकवादी मारे गए हैं. बताया गया है कि ये आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े हैं. वहीं इस ऑपरेशन के दौरान लगभग 5 आतंकी घायल भी हुए हैं. बताया गया है कि शुक्रवार को ही एक अन्य घटना में अज्ञात हमलावरों ने दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से सटे टैंक जिले स्थित सियाल गुल कोरोना के गारा बुद्धा गांव में एक नवनिर्मित सरकारी बालिका प्राथमिक विद्यालय में विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है. इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. जिस समय विस्फोट की घटना हुई उस समय इस बिल्डिंग में कोई नहीं था.
लड़िकयों के प्राथमिक स्कूल में विस्फोट
पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगभग 6 साल पहले तक लड़कियों के कई स्कूलों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं. खास बात यह है कि अधिकतर हमले स्वात घाटी और टीटीपी के नियंत्रण वाले पूर्व कबायली इलाकों में सामने आए हैं. इसके अलावा लड़कियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई पर भी उग्रवादियों ने हमला किया था. जिसको लेकर सुरक्षा अधिकारियों को शक है कि इस क्षेत्र में भी खासतौर पर लड़कियों की शिक्षा और विकास को बाधित करने के लिए उग्रवादियों ने स्कूल में विस्फोट करके हमला किया गया है. हालाकि अभी तक किसी भी समूह ने स्कूल बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच जहां कभी 21 चीजों का व्यापार, अब उस क्रॉस LOC ट्रेड सेंटर में सन्नाटा क्यों?
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
46 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines