Pakistan Flood: पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इसका कहर सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि खैबर पख्तूनख्वा में आई बाढ़ में अब तक करीब 1,000 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में पूरे के पूरे गांव खत्म हो गए हैं। एएनआई के मुताबिक, कुछ इलाके ऐसे हैं जो नक्शे से ही गायब हो गए हैं। बाढ़ के पानी के साथ जो पत्थर बहकर आए हैं, वे ट्रकों से भी ज्यादा बड़े हैं। वहीं, जो गांव नदी के किनारे थे उनका तो नामोनिशान मिट गया है।
नदी किनारे बसे गांव हुए गायब
पाकिस्तान प्रधानमंत्री के कोऑर्डिनेटर इख्तियार वली खान का इस पर बयान सामने आया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा में पूरे गांव मिट गए हैं। वहीं, चगरजी और बशोनी गांव पूरी तरह से नक्शे से गायब हो चुके हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पूरे परिवार एक झटके में खत्म हो गए हैं। मलबे में सैकड़ों लोग लापता हैं।’ वली खान का कहना है कि 1 हजार से ज्यादा मौतें तो सिर्फ दीर में ही दर्ज की जा सकती हैं। एक हजार से ज्यादा लापता और 900 से ज्यादा घायल हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में तबाही के वीडियो देखें, आफत बनकर बरसे बादल, 20 दिन में 200 लोगों की मौत
जून से अब तक के हैं आंकड़े
बाढ़ इतनी खतरनाक थी कि उसमें पानी के साथ-साथ बड़े-बड़े पत्थर बहकर आ गए। इसके बाद जो नदी किनारे गांव बसे थे, वो पूरी तरह से खत्म हो गए। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ में मौतों के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि ’26 जून से अब तक पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़े केसों में करीब 657 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 929 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा, बाढ़ के पानी में बुनेर का एक पुलिस थाना भी बह गया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी
संबंधित खबरें
'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
46 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
54 mins ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 hr agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 hr ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
8 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
14 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
19 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
19 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines