Ishaq Dar: अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को एयरपोर्ट पर उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब एक शख्स ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि इससे पहले लंदन में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के मरियम औरंगजेब को घेर लिया था और उनके खिलाफ ‘चोरनी-चोरनी’ का नारा लगाया गया था।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक शख्स उनकी ओर आया और उन्हें झूठा कहा फिर चोर-चोर के नारे लगाने लगा। जब शख्स ने नारेबाजी बंद नहीं की तो मंत्री के साथ मौजूद एक शख्स भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।
बता दें कि इशाक डार आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। वाशिंगटन में इस समय आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकें चल रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इशाक डार के खिलाफ नारेबाजी करने वाला शख्स कौन था।
शाहबाज शरीफ ने अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया था। तब से कई देशों में पीटीआई (इमरान की पार्टी) और पीएमएल-एन (शाहबाज शरीफ की पार्टी) के समर्थक आमने-सामने हैं। विदेशों में दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है।
अभी पढ़ें – Pakistan: पाकिस्तान के कराची में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 21 लोग जिंदा जले
पाकिस्तान के पीएम के खिलाफ भी लगे थे नारे
पाकिस्तान के मंत्री ही नहीं खुद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को भी विदेशी धरती पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। जब वे प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सऊदी अरब पहुंचे तो लोगों ने उनके खिलाफ ‘चोर’ के नारे लगाए थे। उस वक्त शाहबाज मदीना में मस्जिद-ए-नवाबी पहुंचे थे, जहां भीड़ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
2 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
5 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
8 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
8 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
9 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
21 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines