Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में 20 अप्रैल को हुए पुंछ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की तरफ से एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा कि अब पाकिस्तान में लोग भारत द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक किए जाने की बात कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा, क्योंकि इस साल भारत एससीओ की बैठक और जी20 की अध्यक्षता कर रहे हैं। लेकिन अगले साल चुनावों (2024 लोकसभा चुनाव) के दौरान भारत फिर से ऐसा कर सकता है। यह भारत में चुनाव से ठीक पहले हो सकता है।
बासित ने दिया बेशर्मी भरा बयान
अब्दुल बासित ने इस दौरान बेशर्मी से भरा बयान दिया। उन्होंने पुंछ में सेना पर कायराना हमला करने वालों की पैरवी की और उन्हें सही ठहराने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह किया है, चाहे वह मुजाहिदीन हो या कोई भी, उन्होंने नागरिकों को नहीं, बल्कि सेना को निशाना बनाया है। वे एक वैध संघर्ष में लगे हुए हैं। यदि आप एक आंदोलन कर रहे हैं और आप सेना को निशाना बना रहे हैं, नागरिकों को नहीं तो अंतरराष्ट्रीय कानून भी इसकी अनुमति देता है। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने यह भी कहा कि भारत जानता है कि हम कहां खड़े हैं।
पुंछ हमले के बाद आया ये वीडियो
यह वीडियो पुंछ आतंकी हमले के बाद आया है। 20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गई। सभी जवान राष्ट्रीय राइफल्स के थे। वे इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान ले जा रहे थे।
दो हजार जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे
पुंछ और राजौरी में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल के करीब 2 हजार जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। हाल ही में एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के एक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली और दो फोटो भी जारी किए। हालांकि सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से होने का संदेह है।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में दी गई फांसी, एक किलो गांजा की तस्करी का पाया गया था दोषी
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
1 hr agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
1 hr agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
17 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
18 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
19 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
21 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
23 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines