हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Airstrike से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, ईरान के राजदूत को किया बर्खास्त; दे डाली यह बड़ी धमकी

Pakistan expels Iran ambassador: ईरान के बलूचिस्तान प्रांत में किए गए एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान आगबबूला हो गया है। उसने ईरान के राजदूत को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को किया तलब

Pakistan expels Iran ambassador over air strike:  ईरान के एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान आगबबूला हो गया है। उसने ईरान के राजदूत को बर्खास्त कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे क्षेत्र के अंदर हमला अवैध और अस्वीकार्य कृत्य है। इससे पहले, ईरान ने बलूचिस्तान प्रांत में जैश अल-अदल आतंकी संगठन के दो ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान ने ईरान से बुलाए अपने राजदूत

पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस स्वदेश बुला लिया है। वहीं, ईरान के राजदूत को वापस आने से रोक दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का अकारण और खुला उल्लंघन किया है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को भी उल्लंघन है। इस तरह के एकतरफा कृत्य अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं हैं।

विज्ञापन

ईरान ने क्या कहा?

ईरान का कहना है कि उसने आतंकी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया है। यह समूह एक स्वतंत्र बलूचिस्तान चाहता है। यह अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में भी फैल गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत का लाइव वीड‍ियो! Gary Gilmore ज‍िसे म‍िली मनचाही मौत, दुन‍िया ने देखा Video

बता दें कि इससे पहले ईरान ने एक ईरानी कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए इराक के कुर्दिस्तान में एक इजरायली जासूसी अड्डे को निशाना बनाने के लिए मिसाइल से हमला किया। इसको लेकर इराक ने ईरान की आलोचना की है।

विज्ञापन

ईरान के 11 सुरक्षाकर्मियों की हुई थी मौत

बता दें कि  बलूचिस्तान में जैश अल-अदल का हेड क्वार्टर है। यहीं से इसके आतंकी पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान में हमलों को अंजाम देते हैं। बता दें कि पिछले महीने पाक की सीमा से सटे ईरान के दक्षिणी-पूर्वी प्रांत में हुए हमले में ईरान के 11 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या कम हो रही है दुनिया की आबादी? चीन-फ्रांस जैसे देशों की जन्म दर में आई गिरावट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola