Imran Khan Disease: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इन दिनों जेल में हैं. वहां से उनके बारे में अपडेट्स आते रहते हैं. अब इमरान खान से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट आया है कि उन्हें 2 गंभीर बीमारियां हुई है. इन बीमारियों के नाम वर्टिगो और टिनिटस है. दरअसल, उन्हें चक्कर आ रहे थे और कानों में इंफेक्शन की समस्या हुई थी. इसके बाद इलाज हुआ तो नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई.
कौन-कौन सी बीमारियां हुई है इमरान खान को?
इमरान खान को वर्टिगो और टिनिटस नामक दो बीमारियां हुई है. बता दें कि ये दोनों दुर्लभ बीमारियां हैं, इसलिए लोगों को देरी से समझ में आती है. कोर्ट में उनकी मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें पाया गया कि उन्हें सुनने में तकलीफ और चक्कर आने की समस्या हो रही है. ऐसा नर्वस सिस्टम में कमजोरी आने से भी हो सकता है. इसलिए, उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन और दवा की सुविधा दी गई है.
ये भी पढ़ें-आंखों का पीला होना पीलिया ही नहीं इस कैंसर का भी है संकेत, एक्सपर्ट से जानें शुरुआती संकेत और उपाय
वर्टिगो कितनी गंभीर बीमारी है?
वर्टिगो में मरीज के कान में संक्रमण होता है. यह कान के अंदरूनी हिस्से, नर्वस सिस्टम या मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी जैसे स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर का लक्षण भी हो सकता है. इस बीमारी में मरीज को महसूस होता है कि उसके आस-पास की चीजें लगातार घूम रही है जबकि असल में ऐसा नहीं होता है. अगर चक्कर बार-बार आने लगे, चलने-फिरने में दिक्कत हो, उल्टी-जी मिचलाना हो या संतुलन बिगड़ने लगे तो यह गंभीर संकेत है और तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी होती है.
मैक्स हेल्थ केयर के डॉक्टर मोहित गोयल के मुताबिक, घूमने का एहसास होना, चक्कर आना, शरीर का संतुलन न बना पाना और सिर में लगातार दर्द होना इसके लक्षण होते हैं.
टिनिटस कैसी बीमारी है?
इस बीमारी में कानों में भिनभिनाहट या कुछ बजने जैसी आवाज आती है. मगर असल में कहीं से कोई आवाज नहीं आती है. इस बीमारी में कान के अंदर बहुत ज्यादा मैल भी जमा होता है. अगर समय रहते बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो आगे चलकर ये रेस्पिरेट्री प्रॉब्लम्स को भी बढ़ावा दे सकता है. बेवजह कानों में आवाज आना, मक्खियों की भिनभिनाहट की आवाज आना, इसके शुरुआती संकेत होते हैं.
ये भी पढ़ें-Gen-Z खुद को हार्ट अटैक से कैसे बचाए? WHO ने बताया सबसे ज्यादा मौत का कारण दिल की बीमारी
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
2 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
5 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
15 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
17 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
17 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines