हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pakistan Election 2024: सरकार बनाने के लिए PPP से हाथ मिलाएंगे नवाज शरीफ? इमरान खान ने किया दो तिहाई बहुमत का दावा

Pakistan Election Result 2024: पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, इमरान खान ने दो तिहाई बहुमत का दावा किया है।

विज्ञापन
Pakistan Election 2024: इमरान खान ने दो तिहाई बहुमत का किया दावा

Pakistan Election 2024 Result:  पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को ऑफर देने के बाद अब उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी से लाहौर में मुलाकात की। इससे पहले भी इमरान खान (Imran Khan) के इस्तीफा देने के बाद 2022 में दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

इमरान खान ने दो तिहाई बहुमत का किया दावा

दूसरी तरफ, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 170 से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं। उन्होंने दो तिहाई बहुमत हासिल करने का दावा भी किया। इमरान ने 30 सीटें पीछे होने के बावजूद विजयी भाषण देने के लिए नवाज शरीफ की आलोचना की।  एआई जेनरेटेड अपने स्पीच में उन्होंने कहा कि कोई भी पाकिस्तानी इसे स्वीकार नहीं करेगा। इंटरनेशनल मीडिया भी इस मूर्खता के बारे में लिख रहा है।

विज्ञापन

‘आपने इतिहास रच दिया’

इमरान खान ने कहा कि चुनाव में धांधली शुरू होने से पहले पहले पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आपने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शांगला में पुलिस और PTI समर्थकों के बीच झड़प में तीन की मौत, पाकिस्तान चुनाव में अब तक क्या-क्या हुआ?

‘लंदन योजना फेल हो गई’

विज्ञापन

जेल में बंद पीटीआई प्रमुख ने लोगों से कहा कि आपके वोट ने ‘लंदन योजना’ को फेल कर दिया।  मुझे पूरा भरोसा था कि आप सभी बाहर निकलेंगे और मतदान करेंगे। मतदान केंद्रों के बाहर आपकी भीड़ ने सभी को चौंका दिया।

नवाज शरीफ को मनसेहरा सीट पर मिली हार

विज्ञापन

गौरतलब है कि नवाज शरीफ को NA-15 मनसेहरा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गस्तासाप को 74,713 वोट मिले, जबकि शरीफ क को 63,054 मत मिले। मनसेहरा को पीएमएल-एन का गढ़ माना जाता है। हालांकि, शरीफ लाहौर की NA-15 सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। शरीफ तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan Election 2024 के फाइनल नतीजों से पहले अमेरिका भी कूदा, मतगणना पर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola