Pakistan Election 2024: पाकिस्तान की जनता चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है। हालांकि यह फैसला किसी एक पार्टी की तरफ इशारा नहीं कर रहा है. इमरान खान के समर्थन वाले आजाद उम्मीदवारों की तादाद ज्यादा है। उसके बाद नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) दूसरे नंबर पर है। नवाज शरीफ ने अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं. शुक्रवार देर रात से उनके छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अन्य पार्टियों के साथ मुलाकात करनी शुरू कर दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मुस्लिम लीग जल्द ही अन्य पार्टियों को मना लेगी और एक बार फिर पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज हो जाएगी।
US, EU ने पाकिस्तान चुनाव पर उठाए सवाल:
इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन पाकिस्तान चुना पर सवाल खड़े किए हैं और जांच की मांग भी की है। अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी समेत हस्तक्षेप के आरोपों का जिक्र किया और कहा कि अनियमितताओं, हस्तक्षेप और धोखाधड़ी के दावों की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए. अपने जवाब में तीनों ने अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाने पर अफसोस जताया और कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन अभिव्यक्ति की आजादी नहीं दी गई, चुनाव के दिन इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई। चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया और राजनीतिक गिरफ्तारियां की गईं। यह काफ़ी शर्मनाक है।
तीनों ने की वोटर्स की तारीफ़:
एक तरफ जहां चुनाव प्रक्रिया या प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों पर सख्त टिप्पणी की गई है वहीं दूसरी तरफ वोटर्स की तारीफ भी की गई है. अपने बयान में तीनों ने महिला वोटर्स की तादाद में इजाफे की सराहना की है। साथ ही कई तरह की मुश्किलें होने के बावजूद लोगों के वोट डालने के कदम की तारीफ़ की है।
तिलमिलाया पाकिस्तान:
चुनाव उठाए गए सवाल के पाकिस्तान भी तिलमिला गया है. ऐसे में विदेश मंत्रालय की तरफ से हड़बड़ाहट में बयान जारी करते हुए कहा गया है कि ऐसे हालात में चुनाव करवाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान देने वाले देशों पर हालात को ना समझने का आरोप लगा दिया है. पाकिस्तान ने कहा कि हम अपने दोस्तों के मशवरों को अहमियत देते हैं लेकिन उनकी तरफ से की गई टिप्पणी बेबुनियाद है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
16 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
18 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
19 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
21 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
21 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines