Terrorist Hafiz Saeed Son Talha Lost Lahore Seat: पाकिस्तान में आम चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा हाफिज सईद चुनाव हार गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तल्हा को लाहौर के NA-122 निर्वाचन क्षेत्र में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार लतीफ खोसा ने हराया है। तल्हा को सिर्फ 2024 वोट मिले। लतीफ खोसा को 117109 वोट मिले। नवाज शरीफ की पार्टी के उम्मीदवार साद रफीक 77907 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे।
PTI के समर्थन से आतंकवादी हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के आम चुनाव में कई सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन सईद का खुद का बेटा चुनाव हार गया, जिससे हाफिज सईद को बड़ा झटका लगा है। अपने आतंकी बेटे को पाकिस्तान की राजनीति में सेट करने के मंसूबों पर पानी फिर गया।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने बनाई थी पार्टी
बता दें कि हाफिज सईद के कहने पर ही लश्कर-ए-तैयबा ने राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) बनाई थी, क्योंकि हाफिज सईद पाकिस्तान की राजनीति में अपने पांव जमाना चाहता है। पार्टी का चुनाव चिह्न कु्र्सी था। हाफिज सईद ने इस पार्टी को पाकिस्तान के आम चुनाव 2018 बाद गठित किया था। इसे जमात-उद-दावा का उत्तराधिकारी बताया गया था।
2018 के चुनाव में जमात-उद-दावा को प्रतिबंधित कर दिया गया था, तब हाफिज की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग ने चुनाव लड़ा था, लेकिन नवगठन के चलते कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया था। सभी की जमानत जब्त हो गई थी। इंटरनेशनल प्रेशर के कारण पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और मिल्ली मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध लगा दिया तो हाफिज ने पार्टी का नाम बदलकर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग रख दिया।
हाफिज सईद इंटरनेशनल टेररिस्ट घोषित
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 6 अमेरिकियों समेत 166 लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी और हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद था। इसके चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने हाफिज सईद को इंटनेशनल टेररिस्ट घोषित कर दिया गया था। हाफिज सईद ने ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) बनाया था। हाफिज के संगठन से जुड़े कई नेता साल 2019 से जेल में कैद हैं। वहीं हाफिज सईद पाकिस्तान की राजनीति में अपनी पकड़ बनाने की कोशिशों में है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines