Pakistan Election 2024 Result Update In Hindi: पाकिस्तान में आम चुनाव मतगणना के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि 3 बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ अपनी ही सीट से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनकी इज्जत भी बच गई है, क्योंकि दूसरी सीट उन्होंने जीत ली है।
नवाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार थे। प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अब उनके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आई है कि उन्हें NA-15 मनसेहरा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप से हार मिली है। वहीं लाहौर की NA-130 सीट उन्होंने 1,71,000 से ज्यादा वोटों से जीत ली है।
मरियम नवाज का बहुमत से चुनाव जीतने का दावा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनसेहरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शहजादा गस्तासाप को 74,713 वोट मिले, जबकि नवाज को 63,054 वोट मिले। मनसेहरा को पाकिस्तान मुस्लिम लीग का गढ़ माना जाता है और नवाज शरीफ ने खुद इस सीट से जीतने का दावा किया था, लेकिन वे चुनाव हार गए।
हालांकि चुनाव परिणाम में इमरान खान की पार्टी लीड कर रही है, फिर भी नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने दावा किया है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ ही सरकार बनाएंगे। वे ही प्रधानमंत्री बनेंगे। पााकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी हमारी पार्टी की ही सरकार बनेगी। बहुमत से जीत के साथ के साथ नवाज शरीफ एक बार फिर जनसेवा का संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
तीनों बार नवाज शरीफ पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल
बता दें कि नवाज शरीफ 3 बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पहली दफा वे 1 नवम्बर 1990 से 18 जुलाई 1993 तक पाकिस्तान के 12वें प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद 17 फ़रवरी 1997 से 12 अक्टूबर 1999 तक 14वें प्रधानमंत्री रहे। 5 जून 2013 को वे तीसरी बार देश के 27वें प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन यह कार्यकाल भी जल्दी खत्म हो गया। वहीं नवाज शरीफ बतौर प्रधानमंत्री एक भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।
कुल मिलाकर बतौर प्रधानमंत्री 3 बार उनका कार्यकाल सिर्फ 9 साल 179 दिन ही चला। नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को काटने के दौरान वे बीमार हो गए और ट्रीटमेंट के लिए निर्वासित हो गए। वे 2019 में लंदन चले गए थे, जहां से अक्टूबर 2023 में वतन लौटे। पाकिस्तान लौटते ही वे चुनाव प्रचार में जुट गए थे। वे इरादा स्पष्ट करके वतन लौटे थे कि इस बार प्रधानमंत्री बनकर रहेंगे, लेकिन मंसूबों पर पानी फिर गया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines