Pakistan Election 2024 Result : पाकिस्तान आम चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग द्वारा अबतक जारी नतीजों में इमरान खान के समर्थक आगे चल रहे हैं। इसके बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार बनाने की कोशिश जारी कर दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हमारी पार्टी PML-N सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश में दोबारा चुनाव नहीं हो सकता है, इसलिए निर्दलीय उम्मीदवार हमारे साथ आएं।
पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने 88 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि दूसरी नंबर पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन है। पीएमएल-एन को 60 सीटों पर जीत मिली है, जबकि बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी 44 सीटों के साथ तीसरे नंबर है। इसके बाद भी नवाज शरीफ ने विक्ट्री स्पीच दी और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result: पाकिस्तान में नवाज शरीफ की बनेगी सरकार? पार्टी ने क्यों किया दावा
हर पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करते हैं : नवाज शरीफ
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ लाहौर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने विक्ट्री स्पीच में कहा कि आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, क्योंकि अल्लाह की रहमत से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम हर पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करते हैं। पाकिस्तान में दोबारा चुनाव होना ठीक नहीं है, इसलिए हम सभी पार्टियों को साथ बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result: जेल में बैठकर इमरान खान ने कर दिया खेला, तीन बार रह चुके पीएम भी पिछड़े
पाकिस्तान को खुशहाल बनाना है मकसद : पूर्व प्रधानमंत्री
नवाज शरीफ ने निर्दलीय उम्मीदवारों समेत सभी पार्टियों को साधते हुए कहा कि हमारा मकसद सिर्फ पाकिस्तान को खुशहाल बनाना है। यह देश सिर्फ पीएमएल-एन का नहीं है, बल्कि हर किसी का पाकिस्तान है। देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठने और सरकार बनाने की जरूरत है।
नवाज शरीफ के भाई अन्य पार्टियों के साथ करेंगे गठबंधन
इमरान खान के उम्मीदवारों को रोकने के लिए नवाज शरीफ ने गठबंधन की सरकार बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नवाज शरीफ ने कहा कि हमारी पार्टी पीएमएल-एन सरकार बनाने के लिए पीपीपी, एमक्यूएम-पी और जेयूआई-एफ से संपर्क साध रही है। नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines