Pakistan ICBM Missile: अमेरिका की खुफियों एजेंसियों को पता चला है कि पाकिस्तान एक परमाणु मिसाइल विकसित करा है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होगी। फॉरेन अफेयर्स की रिपोर्ट से पाकिस्तान के नए परमाणु कार्यक्रम का खुलासा हुआ। यह रिपोर्ट न्यूक्लियर एक्सपर्ट विपिन नारंग और प्रणय वड्डी ने लिखी है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान लंबी दूरी तक मार करने वाली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बना रहा है। यह मिसाइल परमाणु हथियार भी ले जा सकेगा। अगर पाकिस्तान ने यह मिसाइल बन ली तो सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि यह मिसाइल अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होगी। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने इस मिसाइल को बनाने का काम और तेज कर दिया है। मिसाइल बन जाने से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का स्टॉक और मजबूत हो जाएगा।
कितनी है मिसाइल की मारक क्षमता?
इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की मारक क्षमता 5500 किलोमीटर की दूरी से भी ज्यादा है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों के साथ हमला करने में भी सक्षम होगी। और वे परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम हैं। अमेरिका, रूस, चीन और उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइल हैं। अगर पाकिस्तान ने यह मिसाइल बना ली तो वह भी इन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा और न्यूक्लियर मिसाइल बनाने के मामले में भारत से आगे निकल जाएगा। पाकिस्तान के पास अभी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल शाहीन-III, जिसकी मारक क्षमता 2700 किलोमीटर है। साल 2022 में पाकिस्तान ने इस मिसाइल का टेस्ट किया था। इस मिसाइल से पाकिस्तान भारत के कई शहरों को टारगेट कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान का मानना है कि अगर अमेरिका को टारगेट करना हो तो न्यूक्लियर मिसाइल काम आएगी।
यह भी पढ़ें:वोट बैंक बढ़ेगा या खतरे में भविष्य? ईरान के साथ जंग-सीजफायर के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने मिसाइल बना ली तो क्या करेगा अमेरिका?
US इंटेलिजेंस की ओर से फॉरेन अफेयर्स को बताया गया है कि अगर पाकिस्तान ने परमाणु मिसाइल बना ली तो वह अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम हो जाएगा। जो देश परमाणु मिसाइल बनाकर अमेरिका को टारगेट करने की मंशा रखता है, वह दुश्मन ही कहलाएगा। चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया के पास परमाणु मिसाइल है और वे अमेरिका के विरोधी हैं। अगर पाकिस्तान ने परमाणु मिसाइल बना ली तो अमेरिका उसे परमाणु विरोध मानेगा। और अपना परमाणु विरोधी घोषित कर देगा। अमेरिका के पास पाकिस्तान को परमाणु विरोधी घोषित करले के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। हालांकि पाकिस्तान दावा करता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम भारत के लिए है, लेकिन अगर मिसाइल अमेरिका तक पहुंच सकती है तो अमेरिका पर हमला भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:क्या ईरान का परमाणु हथियार बनाने का सपना टूट गया, इजरायल से सीजफायर के बाद अब आगे क्या?
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines