Pakistan vs India Afghanistan: पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनने के बाद असीम मुनीर ने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर GHQ में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत और अफगानिस्तान को गीदड़भभकी दे डाली. उन्होंने कहा कि भारत किसी गलतफहमी में न रहे, हर एक्शन के बदले कड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी, वहीं अफगानिस्तान अब पाकिस्तान या TTP में से किसी एक को चुन ले, वरना अंजाम के लिए तैयार रहे.
बिल मंजूर होने के बाद क्रिएट हुई CDF पोस्ट
बता दें कि असीम मुनीर को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद फील्ड मार्शल बनाया गया था और वे पाकिस्तान के इतिहास के दूसरे फील्ड मार्शल हैं. वहीं अब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में पाकिस्तान आर्मी, एयरफोर्स और नेवी बिल 2025 को मंजूरी दी, जिसके तहत CDF पद का गठन किया गया और असीम मुनीर को CDF बनाया गया, जिसके साथ-साथ वे सेना प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाएंगे. इसलिए तीनों सेनाओं ने मिलकर उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया था, जिसमें एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीन अशरफ भी मौजूद थे.
भारत संग पहलगाम हमले के बाद बिगड़े संबंध
बता दें कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदारी ठहराया गया था और 26 लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जो आज भी जारी है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना-वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान में एंट्री की और 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए. फिर दुनियाभर में प्रतिनिधि मंडल भेजकर पाकिस्तान को बेनकाब किया. इससे बौखलाए पाकिस्ताने गीदड़भभकी दी है कि भारत ने भविष्य में किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई की तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से अधिक कड़ी होगी.
TTP के कारण अफगानिस्तान से छिड़ा विवाद
बता दें कि पाकिस्तान के संबंध जहां भारत के साथ खराब हैं, वहीं तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कारण अफगानिस्तान से भी विवाद चल रहा है. अक्टूबर महीने में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी. TTP के ठिकानों को ध्वस्त करके उनके एक चीफ को ढेर करने का दावा किया था. अफगािनस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला करार देकर जवाबी कार्रवाई की और इस तरह दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए. इसलिए असीम मुनीर ने अफगानिस्तान को साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि वह फैसला कर ले कि पाकिस्तान या TTP में से किसे अपना बनाना है, वरना पाकिस्तान सबक सिखाएगा.
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
27 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
23 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines