हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pakistan Blast: पाकिस्तान में धमाके में 24 की मौत, क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

Pakistan Railway Station Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर है। हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं पुलिस विस्फोट की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
धमाका होते ही सामान और लोग उछलकर इधर उधर गिरे।

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर भीषण धमाका हुआ है। विस्फोट में 20 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन धमाका होते ही रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी।

मौके पर पुलिस और बचाव दल ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाल। विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में हुआ और इसी समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली थी। क्वेटा में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी हो गई है।

 

पैसेंजर ट्रेन के आने से पहले धमाका हुआ

किस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, बम धमाका तब हुआ, जब रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन आने वाली थी। यह ट्रेन जाफर एक्सप्रेस थी, जो पेशावर की तरफ जाने वाली थी। यह ट्रेन प्लेटफार्म पर आने ही वाली थी कि धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पायलट ने भी ट्रेन वहीं रोक दी, जहां वह थी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था। ऐसे विस्फोट हुआ कि रेलवे स्टेशन पर सामान के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को अभी तक की जांच में पता नहीं चल पाया है कि यह धमाका किसने क्या? धमाका होते ही रेलवे स्टेशन पर मची अफरा तफरी में भी कई लोग घायल हुए हैं। पूरे रेलवे स्टेशन को खाली कराकर सील कर दिया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अशांत नॉर्थ वजीरिस्तान में भी एक बम धमाका हुआ था। इसमें 4 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। कई लोग घायल हुए थे। खैबर पख्तूनख्वा में एक स्कूल के पास भी विस्फोट हुआ था, जिसमें 2 बच्चों की मौत हुई थी। बलूचिस्तान में भी एक स्कूल के पास बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 5 स्कूली बच्चे मारे गए थे। इस धमाके में 22 लोग भी घायल हुए थे। यह धमाका बाइक में IEED लगाकर किया गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola