हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 14 की मौत, 35 घायल, BNP की रैली को बनाया निशाना

पाकिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) की रैली में विस्फोट में होने से14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इसमें 35 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के क्वेटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की रैली को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट शाहवानी स्टेडियम के पास सरदार अताउल्लाह मेंगल की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद यह सारी घटना हुई।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, शुरू की जांच में खुलासा हुआ है कि हमले का लक्ष्य बीएनपी नेता अख्तर मेंगल और उनका काफिला था, लेकिन उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आपातकालीन सेवाओं में जुटे हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। इन घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बीएनपी प्रवक्ता साजिद तरीन ने बताया कि विस्फोट में पार्टी के 13 लोगों की जान चली गई है। यह बम धमाका अख्तर मेंगल की गाड़ी के जाने के कुछ ही देर बाद हुआ।

जांच में जुटे अधिकारी

इस घटना के बाद अधिकारी विस्फोट वाली जगह की जांच कर रहे हैं। उनका अनुमान है कि क्या इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईड ) या आत्मघाती हमलावर शामिल था। इस घटना के बाद अख्तर मेंगल ने अपने एक्स पोस्ट अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौत पर दुख जताया है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे दुश्मनों की कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का मकसद सिर्फ डर फैलाना है। मुख्यमंत्री मीर ने सभी घायलों की सही देखभाल करने के साथ-साथ जांच के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने हमले के पीछे के लोगों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें- ‘हमारे रिश्ते बहुत अच्छे’, भारत के साथ संबंध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का एक और बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें