हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Watch: चलती बस में धमाका...हर तरफ धूल का गुबार, पाक सेना पर हमले का खौफनाक वीडियो

पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर जानलेवा हमला हुआ। हमले के कुछ घंटों बाद BLA ने धमाके का दिल दहला देने वाला वीडियो फुटेज जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Pakistan Blast: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक होने के बाद भी आतंकी हमले नहीं रुक रहे हैं। रविवार को पाकिस्तान के नोशकी इलाके में ब्लास्ट हुआ, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 90 जवानों की मौत हो गई। ब्लास्ट के कुछ घंटों के बाद ही इसका वीडियो सामने आया, जिसमें एक बस से धुआं निकलता दिख रहा है। यह वीडियो बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शेयर किया है। बीते दिन रविवार को BLA ने हमले को लेकर दावा किया था कि इसमें 90 लोगों की मौत हुई, जबकि पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि हमले में उनके 7 जवानों की ही मौत हुई है।

सामने आया वीडियो

पाकिस्तान से अक्सर धमाकों के वीडियो सामने आते हैं। बीते दिन पाकिस्तान के नोशकी इलाके में सेना पर हमला किया गया। जिसमें 90 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसको BLA ने जारी किया है। जिस बस को शिकार बनाया गया, उसके पास वाली सड़क से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया गया है। इस हमले को लेकर बीएलए ने कहा कि उसके मजीद ब्रिगेड ने फतेह स्क्वाड के साथ मिलकर 8 बसों के एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया।

अलग-अलग बयान

इस हमले पर पाक सेना का बयान BLA से अलग है। जहां BLA 90 लोगों के मरने का दावा कर रहा है, वहीं पाक सेना का कहना है कि इस हमले में केवल 7 सैनिक मारे गए हैं और 21 घायल हैं। दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए इस हमले में बसों और गाड़ियों वाले काफिले को निशाना बनाया गया है। इस दौरान सभी गाड़ियां क्वेटा से ताफ्तान जा रहीं थीं।

विज्ञापन

एक बस IED से लदी गाड़ी से जा भिड़ी, जिसके बाद तगड़ा धमाका हुआ। वहीं, दूसरी बस पर RPG से हमला हुआ है। हमले में IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है। अधिकारियों का बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को लेकर कहना है कि यह आर्मी अब पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला, 90 सैनिकों की मौत; बलूच लिबरेशन आर्मी का अटैक का दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola