Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर गोलीबारी हुई है. अफगानिस्तान में कंधार स्टेट के स्पिन बोलदक इलाके में अफगान और पाक सेना आपस में भिड़ गईं. दोनों सेनाएं सीमा पार से एक दूसरे पर हमला कर रही हैं. एक दूसरे पर ग्रेनेड और मोर्टार दाग रही हैं, जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई है. वे अपने घर छोड़कर चले गए हैं. बता दें कि यह फायरिंग 2 दिन पहले हुई शांति वार्ता विफल होने के बाद हुई है.
दोनों देशों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
अफगान बॉर्डर पुलिस के प्रवक्ता अबेदुल्लाह फारूकी ने दोनों देशों में टकराव की पुष्टि की है और कहा कि फायरिंग की शुरुआत पहले पाकिस्तान ने की. पाक सेना ने हमला किया, तभी अफगान सेना ने सीजफायर तोड़ा. वहीं पाकिस्तान का कहना है कि अफगान सेना ने पहले हमला किया. फिर दोनों ओर से फायरिंग हुई और ग्रेनेड, रॉकेट, गोले दागे गए, जो लोगों के घरों पर गिरे. अचानक हमला होने से डरे लोग अपना सामान समेट रातों-रात गांवों से पलायन कर गए.
फिर डूरंड लाइन पर हुआ दोनों में टकराव
बता दें कि कंधार स्टेट के पास पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर डूरंड लाइन पर अक्टूबर महीने में भी टकराव हुआ था. इस लाइन पर बसा शहर स्पिन बोलदक दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही का केंद्र है, लेकिन डूरंड लाइन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है. अफगानिस्तान डूरंड लाइन को बॉर्डर नहीं मानता, लेकिन पाकिस्तान की सरकार इसे ऑफिशियल बॉर्डर घोषित कर चुकी है. इसलिए डूरंड लाइन से आवाजाही को अफगानिस्तान अवैध घुसपैठ करार देता है.
पाकिस्तान-अफगान में ऐसे गहराया तनाव
बता दें कि गत 8-9 अक्टूबर की रात को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला किया, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के कई शहरों में एयर स्ट्राइक की और बॉर्डर पर पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया. साथ ही TTP चीफ नूर वली महसूद को मारने का दावा किया.
अफगानिस्तान ने संप्रभुता पर हमला कहते हुए पाकिस्तान पर हमला किया, जिसमें 50 से ज्यादा पाक सैनिक मारे गए. अफगान सेना की चौकियां भी कब्जा लीं, लेकिन 16 से 18 अक्टूबर के बीच दोनों देशों में सीजफायर हो गया. 19 अक्टूबर को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए, लेकिन उसके बाद 3 दौर की शांति वार्ता विफल हो चुकी है. 25 नवंबर को पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान में हवाई हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तान के पेशावर में TTP में आतंकी हमला किया.
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
5 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
13 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
13 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
22 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines