Pakistan News: पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को एक लेफ्टिनेंट-जनरल सहित तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, तीन मेजर और सात ब्रिगेडियर समेत 15 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 102 उपद्रवियों पर आर्मी कोर्ट में मुकदमा चलाया जा रहा है। अफसरों पर पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 9 मई को लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी भीड़ ने हमला किया। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अरशद शरीफ ने कहा कि सेना ने हिंसा की दो बार जांच की। उसके बाद ये कार्रवाई की है।
पाकिस्तान के खिलाफ साजिश थी
मेजर जनरल अरशद शरीफ ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मई की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि जो काम दुश्मन 76 साल में नहीं कर सके, वह बदमाशों और उनके मददगारों के एक समूह ने कर दिखाया।यह पाकिस्तान के लिए एक काला अध्याय है।
कई महीनों से बनाई जा रही थी हिंसा की प्लानिंग
मेजर जनरल अरशद शरीफ ने कहा कि घटना निसंदेह पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश थी। हिंसा की प्लानिंग पिछले कई महीनों से बनाई जा रही थी। प्लानिंग के तहत सबसे पहले अनुकूल माहौल बनाया गया और लोगों को सेना के खिलाफ भड़काया गया। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल सभी लोगों को संविधान और कानून के तहत दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Obamas Remarks: मुस्लिम देशों पर गिराए 26 हजार से अधिक बम, राजनाथ सिंह का ओबामा पर पलटवार, POK पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'बहुत अच्छे विचार...', रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने की कोशिशों पर पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
10 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
22 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
2 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines