Air Strike in Pakistan: पाकिस्तान में हवाई हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं. एयर स्ट्राइक खैबर पख्तूनख्वा स्टेट में तिराह घाटी में बसे गांव मत्रे दारा में हुई है. देररात करीब 2 बजे JF-17 फाइटर जेट से LS-6 बम गिराए गए. गांव पर करीब 8 बम गिरे, जिससे गांव में रहने वाले करीब 30 लोग मारे गए. वहीं 20 से ज्यादा घायल हुए हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यह एयर स्ट्राइक किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान की वायुसेना ने की है और कार्रवाई को आतंकवाद विरोधी एक्शन बताया है.
लोगों ने खुद आसमान से गिरते देखे बम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देररात लोग नींद के आगोश में थे. अचानक आसमान में उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज आई. जोरदार आवाज से नींद खुली और बाहर निकलकर देखा तो ऊपर से नीचे कुछ गिरते हुए देखा. वह बम था, जिसके गिरते ही जोरदार धमाका हुआ. यह बम गांव के बाहर गिरा था, लेकिन बम गिरते देखकर लोग भागने लगे. इस बीच एक के बाद एक कई बम गिरे और कई घरों में आग लग गई. सारी रात चीख पुकार मची रही. सुबह घरों का मलबा और लाशें बिखरी मिलीं. स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
मानवाधिकार आयोग ने की हमले की निंदा
बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने अपने ही देश में एयर स्ट्राइक करने पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मानवाधिकार आयोग ने हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं अपने ही देश में एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान की सरकार ने हालात दुनियाभर को बयां कर दिए हैं. बता दें कि पाकिस्तान के अंदरुनी हालातों से पूरी दुनिया वाकिफ है. पाकिस्तान में एक ओर जहां महंगाई का आलम है, वहीं सरकार और सेना के बीच तकरार है, जिसका उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला था.
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines