Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की जंग और भीषण हो गई है. अलसुबह करीब 4 बजे अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर स्पिन बोल्डक में दोनों देशों के सैनिकों में खूनी टकराव हुआ, जिसमें 12 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए. पाकिस्तानी सेना ने अफगान पोस्ट पर अचानक हमला किया और कई टैंक ध्वस्त कर दिए. कुर्रम जिले के खैबर पख्तूनख्वा में भी सैन्य टकराव हुआ. स्पिन बोल्डक और कुर्रम में अफगान सैनिकों ने गोलीबारी की तो पाकिस्तान की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरी ताकत से पलटवार किया.
पाकिस्तान की चौकियां कब्जाने का दावा
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों की सेना ने एक दूसरे के सैनिकों को मार गिराने, हथियार जब्त करने, चौकियों पर कब्जा करने और टैंक नष्ट करने का दावा किया है, जबकि 2 दिन पहले सऊदी अरब और कतर के दखल के बाद टकराव खत्म हुआ था, जो फिर छिड़ गया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनकी सेना के हमले में तालिबानी चौकियां नष्ट हो गई हैं और तालिबानी टैंक भी ध्वस्त हुआ है. तालिबानी लड़ाके चौकियां और हथियार छोड़कर भाग गए. बॉर्डर पर पाकिस्तान की सेना तैनात है और हाई अलर्ट पर है.
2 चौकियों पर ड्रोन अटैक करने का दावा
वहीं अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि तालिबान का एक ड्रोन खैबर पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाकों में घुसा और पाकिस्तानी अड्डे पर विस्फोटक से हमला करके लौट आया. वहीं एक ड्रोन पाकिस्तान की पोस्ट पर गिरा और दोनों के परखच्चे उड़ गए. अफगानिस्तान की सेना और तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान के उन ठिकानों टारगेट किया, जहां से अफगानिस्तान पर हमला किया जा रहा था या किया जा सकता है. अफगानी सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों से 15 मिनट के अंदर हथियार छीन लिए थे और उन्हें ढेर कर दिया था.
ISIS के आतंकियों को सौंपने की मांग
दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से एक मांग की है. अफगानिस्तान का कहना है कि ISIS-खोरासन (दाएश) के आतंकियों को अफगानिस्तान को सौंप दिया जाएग. यह लोग पाकिस्तान पर हमला करने साजिश रच रहे हैं और इनके नाम शहाब अल-मुहाजिर, अब्दुल हकीम तौहीदी, सुल्तान अजीज और सलाहुद्दीन रजब शामिल हैं. अफगानिस्तान का साथ देने के लिए TTP के 2 गुट एकजुट हो गए हैं और उन्होंने पाकिस्तान की खिलाफत में साथ देने का ऐलान किया है. एक गुट का नेतृत्व कुर्रम जिला निवासी मुफ्ती अब्दुर रहमान कर रहे हैं और दूसरे गुट का नेतृत्व तिराह घाटी के कमांडर शेर खान कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
18 mins agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
46 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
7 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
10 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
11 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
23 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines