Pak PM on Kashmir: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर बातचीत का आह्वान किया है। दुबई स्थित अल अरेबिया टीवी के साथ एक साक्षात्कार में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्धों के बाद सबक सीख चुका है। शहबाज ने जोर देकर कहा कि अब वह अपने पड़ोसी भारत के साथ शांति चाहता है।
शरीफ ने कहा कि भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी को मेरा संदेश है कि आइए टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे हमारे ज्वलंत बिंदुओं को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें। यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक दूसरे के साथ झगड़ा करें और समय और संसाधन बर्बाद करें।
और पढ़िए –Dawood Ibrahim: NIA को मिली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की लोकेशन, हाल ही किया दूसरा निकाह
शरीफ बोले- हम केवल लोगों के लिए दुख, गरीबी और बेरोजगारी लाए
दुबई स्थित अरबी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं, और वे केवल लोगों के लिए अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी लाए हैं।” शरीफ ने सोमवार को प्रसारित साक्षात्कार में कहा, “हमने अपना सबक सीख लिया है और हम भारत के साथ शांति से रहना चाहते हैं, बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों।”
शरीफ ने कहा कि भारत हमारा पड़ोसी देश है, हम पड़ोसी हैं। भले ही हम पसंद से पड़ोसी न हों, हम हमेशा के लिए पड़ोसी रहेंगे, ये हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से झगड़ा करें और समय बर्बाद करें। इंटरव्यू के दौरान शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा, “कश्मीर में जो हो रहा है उसे रोका जाना चाहिए।”
और पढ़िए –Abdul Rehman Makki: लश्कर का अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित, 26/11 का है मास्टरमाइंड
शरीफ बोले- … बताने के लिए कौन जिंदा रहेगा
उन्होंने कहा कि दोनों देशों में इंजीनियर, डॉक्टर और कुशल मजदूर हैं। हम समृद्धि के लिए इन संपत्तियों का उपयोग करके शांति ला सकते हैं जिससे दोनों देश विकसित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बमों और गोला-बारूद पर संसाधनों को बर्बाद नहीं करना चाहता है। हम परमाणु शक्तियां हैं, और अगर भगवान न करे कि परमाणु युद्ध छिड़ जाए तो उसे बताने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
बता दें कि भारत ने पिछले साल नवंबर में संयुक्त राष्ट्र की बहस के दौरान कश्मीर के मुद्दे को उठाने के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा था। स्थायी मिशन प्रतीक माथुर ने कहा, “आज जब हम यूएनएससी सुधारों पर चर्चा करने के लिए मिल रहे हैं, तो पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने फिर से जम्मू-कश्मीर का अनुचित संदर्भ दिया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा बना हुआ है, भले ही पाकिस्तान का प्रतिनिधि कुछ भी मानता हो।”
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में आटा संकट और ईंधन की कमी के कारण सत्ताधारी शासन को जनता के असंतोष का भी सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
ब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 hr ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
2 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
2 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
5 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
6 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
7 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
9 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines