पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए हैं। सिंधु जल समझौता रद्द करने के बाद से ही पाकिस्तान के मंत्री लगातार भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दे रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने हाल ही में अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत ने पानी रोका तो हमारे पास भी विकल्प है। पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है, हमें अपनी रक्षा का अधिकार है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन है अताउल्लाह तरार जिसने भारत को दी है परमाणु हमले की धमकी।
जानें कौन है अताउल्लाह तरार?
अताउल्लाह तरार पाकिस्तान की वर्तमान शहबाज शरीफ की सरकार में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। तरार के दादा मुहम्मद रफीक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और पीएमएल-एन के नेता रह चुके हैं। वे 1998 से 2001 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी रहे थे। तरार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हमजा शाहबाज की सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। 28 जुलाई 2022 को वे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के सलाहकार नियुक्त किए गए। अताउल्लाह तरार का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। दिसंबर 2021 में तरार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। तरार ने हथियारबंद लोगों की भीड़ के साथ खानेवाल में उपचुनाव के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के घर में जबरन घुसकर हमला किया था।
कई नेता दे चुके परमाणु हमले की धमकी
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री भी भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा रूस में पाकिस्तानी राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली एक इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान न सिर्फ परंपरागत बल्कि परमाणु हथियार से भी जवाब देगा।
ये भी पढ़ेंः ‘पानी रोका तो परमाणु हथियारों से जवाब देंगे…’, पाकिस्तान के राजदूत की गीदड़भभकी
भारत ने कौनसे सख्त फैसले लिए?
गौरतलब कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित कर दी है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद कर दिया है। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान के पत्रकारों, राजनेताओं, के सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए हैं। साथ ही सरकार ने कई यूट्यूब चैनल्स पर भी बैन लगाया है जो कि सरकार और सेना के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे थे।
ये भी पढ़ेंः भारत के तीखे तेवरों से डरा पाकिस्तान; संसद का विशेष सत्र बुलाया, बंदरगाहों पर भी किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines