Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के करीब 21 सदस्य मारे गए थे। इनमें आतंकी के भाई, जीजा, साले और परिवार के अन्य सदस्य थे। अब पाकिस्तान के बहावलपुर इलाके में मरकज सुब्हानअल्लाह के करीब कब्रिस्तान की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को खुद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। तस्वीरों में 21 कब्रें दिखाई दे रही हैं।
फेसबुक पर तस्वीरों को किया शेयर
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फेसबुक इन तस्वीरों को शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कब्रें आतंकी मसूद अजहर के परिवार के लोगों की है। शेयर की गई वीडियो और तस्वीरों के बेकग्राउंड से मसूह अजहर की आवाज भी आ रही है। जिसमें मसूद जिहाद पर तकरीर कर रहा है। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी मसूद अजहर के करीब 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। भारत के जवाबी हमले में करीब 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इस कार्रवाई में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के भी 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का सबूत हैं कब्रें
भारत ने पहलगाम हमला का बदला लेने के लिए सिर्फ आतंकी टिकानों को निशाना बनाया था। हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के लोगों की भी मौत हुई है। अब इनकी कब्रों की तस्वीरें सामने आने पर लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी सबूत मिल गया है। मोदी सरकार ने इस ऑपरेशन के तहत सीधा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था।
आतंकवादी नेटवर्क को कुचला, जैश को किया कमजोर
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चलाया था। बहावलपुर में आतंकियों कब्रों की तस्वीरें सामने आने के बाद पूरी दुनिया को इस ऑपरेशन का सबूत मिल गया है। सेना की इस कार्रवाई से आतंकियों के नेटवर्क को कुचला गया है। साथ ही आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद को भी बहुत कमजोर हुआ है।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
2 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
14 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines