Ohio Serial Killer: अमेरिकी स्टेट ओहियो की एक महिला को सेक्स के लिए मिले पुरुषों की सिलसिलेवार हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव यॉस्ट ने कहा कि 33 साल महिला को कोलंबस में सेक्स के लिए मिले पुरुषों की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए दोषी ठहराया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे की मां रेबेका ऑबॉर्न ने कथित तौर पर चार लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद उन्हें लूट लिया।
‘ओहियो में सेक्स न खरीदें’
योस्ट के अनुसार, ऑबॉर्न ने इस साल छह महीने के दौरान चार हत्याएं कीं। हालांकि एक व्यक्ति महिला के चंगुल से बच गया। योस्ट ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी दी- “ओहियो में सेक्स न खरीदें – यह जिंदगियों को बर्बाद कर देता है। आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”
हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे और भी पीड़ित हो सकते हैं जो ऑबॉर्न के शिकार हुए हैं। कहा जा रहा है कि महिला लोगों का शिकार ओवरडोज से करती थी। अधिकारियों को सबसे पहले ओवरडोज से होने वाली मौतों की श्रृंखला के बीच तब पता चला जब उन्हें एक गुमनाम सूचना मिली। पुलिस के कोलंबस डिवीजन और ओहियो ब्यूरो ने बाद में केस को कई ओवरडोज और डकैतियों से जोड़ा।
क्रैक पाइप में मिला दिया फेंटेनाइल
महिला को सितंबर में दोषी ठहराया गया। हालांकि एक 30 साल के युवक जोसेफ क्रम्प्लर की मौत के बाद उसके खिलाफ लगाए गए हत्या और नशीली दवाओं से संबंधित आरोपों के लिए दोषी नहीं ठहराया गया था। ऑबॉर्न ने कथित तौर पर एक आदमी के क्रैक पाइप (कश लेने वाला पाइप) में फेंटेनाइल मिलाने की बात कबूल की। ये महिला इतनी खतरनाक थी कि एक शख्स जब दम तोड़ने लगा तो उसने उसका व्हीकल और डेबिट कार्ड चुरा लिया।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में 22 लोगों की सामूहिक हत्या करने वाला रॉबर्ट कार्ड मिला मृत, अपनी ही बंदूक से की आत्महत्या
ऑबॉर्न का एक बच्चा है। 2016 में उसकी बेटी की मौत हो गई थी। हालांकि उसका कोई पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा। अब उसे कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें हत्या, डकैती, हमला, ड्रग्स, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और तस्करी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
4 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines