Nurse Killed 10 Patients: जीवन देने वाले लोग भी हमारी जान ले लेंगे, ऐसी कल्पना करना ही मुश्किल है. मगर जर्मनी में ऐसा ही कुछ हुआ है. दरअसल, यहां वुएर्सेलेन (Wuerselen) नामक शहर में एक नर्स (Male) ने अपने 10 मरीजों की जान ले ली है. आरोपी यही नहीं रुका था बल्कि उसका प्लान अन्य 27 मरीजों की जान लेना भी था. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला नर्स काम के बोझ से परेशान हो गया था और उसने स्ट्रेस में इन हत्याओं को अंजाम दिया है. हालांकि, कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
कैसे की Nurse ने हत्या?
आरोपी नर्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स रात की शिफ्ट करता था और उसे बूढ़े मरीजों की देखभाल करनी होती थी. उनसे परेशान होकर उसने अपने अधिकतर बूढ़े मरीजों को मॉर्फीन या शामक इंजेक्शन दिया, जिनसे उनकी मौत हो गई. ये हत्याएं शख्स ने साल 2023 के दिसंबर से शुरू की थीं और 2024 तक मौत का यह सिलसिला चला.
दोबारा चलाया जा सकता है मुकदमा
हालांकि, हत्या करने वाला शख्स खुद भी स्ट्रेस से पीड़ित था लेकिन जिन परिवार के लोगों का मानना है कि शख्स के साथ कोई सहानुभूति न दिखाई जाए और उसके साथ वैसे ही व्यवहार किया जाए, जो किसी आम मुजरिम के साथ किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि मृत लोगों के शरीर को कॉफिन से निकाला जा सकता है ताकि एकबार फिर पोस्टमार्टम किया जाए. इसके बाद आरोपी नर्स पर अलग से नया मुकदमा भी चलने की संभावना है.
कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा है कि नर्स का जुर्म ‘विशेष रूप से गंभीर अपराध’ की श्रेणी में शामिल है. ऐसे मामलों में रिहाई अगले 15 सालों से पहले मिलना बेहद मुश्किल है. मगर अपराधी अपील फाइल कर सकता है. बता दें कि उसकी गिरफ्तारी 2024 में की गई थी. व्यक्ति ने अपना नर्सिंग करियर 2020 से शुरू किया था.
ये भी पढ़ें-अगले साल भारत आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप… पीएम मोदी को बताया महान, रूसी तेल को लेकर किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines