Afghanistan Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लोगों में इतनी दहशत फैल गई कि घरों और दफ्तरों से भाग खड़े हुए। पूर्व में आई जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया गया था, जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रही। ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप (Afghanistan Earthquake) आया। यहां तीव्रता 4.7 रही।
जमीन में 90KM नीचे था केंद्र
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि मंगलवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद में रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। बताया गया है कि अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र जमीन में करीब 90 किमी नीचे था। हालांकि अफगानिस्तान में अभी कर भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, नेपाल में भूकंप के तेज झटके; काफी देर तक कांपी धरती
दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और यूपी में दहशत
बता दें कि मंगलवार दोपहर में 2.51 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। यहां तीव्रता 4.6 रही। दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों और उत्तराखंड में धरती कांपी थी। लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर की ओर भागे। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया कि नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.2 थी।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में विनाशकारी भूकंप की थी भविष्यवाणी… लेकिन कांप गया नेपाल; क्या सच हो गई डच वैज्ञानिक की चेतावनी?
48 घंटे में तीन भूकंप
इससे पहले सोमवार को मेघालय में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण उत्तर पूर्व के राज्यों में दहशत का माहौल हो गया। इतना ही नहीं, सोमवार से एक दिन पहले रविवार की रात को हरियाणा के रोहतक में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि 48 घंटों में आए तीनों भूकंपों में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने आई है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines