हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया ने लॉन्च की मिसाइल, दक्षिण कोरिया की सेना अलर्ट

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. दक्षिण कोरिया की सेना ने पुष्टि की कि ये मिसाइलें लगभग 350 किमी तक उड़ीं और अंतर्देशीय क्षेत्र में गिरीं. यह प्रक्षेपण उस समय हुआ जब ग्योंगजू में शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रम्प सहित कई विश्व नेता सम्मेलन के लिए एकत्र होने वाले हैं. इससे पहले उत्तर कोरिया मई में भी मिसाइल परीक्षण कर चुका है.

विज्ञापन
North korea Missile Attack

दक्षिण कोरिया द्वारा एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी के बीच उत्तर कोरिया ने कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है. अल जजीरा के मुताबिक, यह प्रक्षेपण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य विश्व नेताओं के APEC शिखर सम्मेलन के लिए ग्योंगजू में एकत्र होने से एक सप्ताह पहले किया गया है.

दक्षिण कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने पूर्वी सागर (जिसे जापान सागर भी कहा जाता है) की दिशा में दागे गए कई मिसाइलों का पता लगाया है. माना जा रहा है कि वे छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. सेना ने स्पष्ट किया कि मिसाइलें लगभग 350 किमी (217 मील) तक उड़ीं और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे अंतर्देशीय क्षेत्र में गिरीं, जिससे पहले की अटकलें गलत साबित हुईं कि वे समुद्र में गिर गई होंगी.

दक्षिण कोरिया की सेना अलर्ट

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा, “हमारी सेना ने अतिरिक्त प्रक्षेपणों की संभावना की तैयारी में निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका-जापान के साथ जानकारी साझा कर रही है.” उत्तर कोरिया ने इससे पहले 8 मई और 22 मई को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी थीं. यह दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल में पहला प्रक्षेपण था, जिन्होंने जून में पदभार संभाला था.

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच खत्म होगा टैरिफ विवाद? नई रिपोर्ट में 50 की जगह 15% टैरिफ का दावा

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक सैन्य परेड के दौरान एक नई लंबी दूरी की ह्वासोंग-20 बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया था. इस मिसाइल को उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइल बताया था. इस परेड में चीनी, रूसी और अन्य नेता भी उपस्थित थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें