हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तानाशाह' किम जोंग की उत्तराधिकारी बनेगी बेटी? पार्टी में 13 साल की Kim को मिल सकता है ये बड़ा पद

Kim Jong UN Successor: नॉर्थ कोरिया की नई सुप्रीम लीडर किम जू ए बन सकती हैं, क्योंकि देश के वर्तमान सुप्रीम लीडर किम जोंग उन उन्हें बतौर उत्तराधिकारी प्रचारित कर रहे हैं. पिछले 3 साल से किम जू ए पिता के साथ सार्वजनिक मंचों पर नजर आ रही हैं और अब उन्हें पार्टी में नंबर-2 पद देने की चर्चा भी सियासी गलियारों में है.

विज्ञापन
किम जोंग पिछले 3 साल से बेटी केा अपने साथ लेकर घूम रहे हैं.

Kim Jong UN Successor: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को उत्तराधिकारी मिल गया है क्या? यह सवाल आजकल उत्तर कोरिया की सियासत और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में गूंज रहा है. क्योंकि पूरी दुनिया पिछले 3 साल से किम जोंग उन की बेटी किम जू ए को उनके साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में देख रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि किम जू ए ही किम जोंग की उत्तराधिकारी होंगी और अब उन्हें देश की नंबर-2 लीडर बनाने की तैयारी भी चल रही है, ऐसी चर्चा भी सियासी गलियारों से बाहर आई है.

नए साल पर पिता के साथ रहीं किम

जी हां, नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने नएस साल के पहले दिन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए के साथ परिवार के पवित्र समाधि स्थल का दौरा किया. किम जू ए का यह पहला दौरा था, वहीं किम जोंग ने बेटी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजिन कॉन्सर्ट का लुत्फ भी उठाया. ऐसे में सियासी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि किम जू ए का देश की राजधानी प्योंगयांग स्थित कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन का दौरा उनकी पिता किम जोंग के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में स्थिति को और मजबूत करता है.

चौथी पीढ़ी की शासक होंगी किम जू

वहीं अब नॉर्थ कोरिया के सियासी गलियारों में यह अटकलें तेज हो गईं हैं कि करीब 13 साल की किम जू ऐ को आगामी वर्कर्स पार्टी कॉग्रेंस में उच्च पद मिल सकता है. किम जोंग अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के शासक हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपनी बेटी को पार्टी का पहला सचिव बना देंगे. यह पद पार्टी में दूसरे नंबर का सबसे महत्वपूर्ण पद है और इस पद को संभालते ही किम जू ए देश में दूसरे नंबर की लीडर बन जाएंगी, यानी नॉर्थ कोरिया संभावित सर्वोच्च लीडर और किम परिवार की चौथी शासक मिल जाएगी.

विज्ञापन

किम की दादा-परदादा को श्रद्धांजलि

बता दें कि कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने किम जू ए के दौरे की तस्वीरें जारी की हैं. तस्वीरों में किम जू ए अपने पिता किम जोंग उन और मां री सोल जू के साथ पैलेस में अपने दादा किम जोंग इल और परदादा किम इल सुंग को श्रद्धांजलि अर्पित करती दिखीं. किल इल सुंग ने ही नॉर्थ कोरिया की स्थापना की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola