Nokia Going To Moon With NASA : एक समय में फोन इंडस्ट्री में एकछत्र राज करने वाली कंपनी नोकिया अब नासा के साथ चांद पर जाने वाली है। कभी फोन का पर्यायवाची रही यह कंपनी चांद पर 4जी नेटवर्क इंस्टॉल करेगी ताकि एस्ट्रोनॉट एक दूसरे के साथ और धरती पर मौजूद अपने कंट्रोलर्स के साथ आसानी से बातचीत कर सकें।
आइकॉनिक फोन ब्रांड नोकिया ने चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नेक्स्ट जेनरेशन स्पेससूट्स में 4G LITE क्षमताएं इंटीग्रेट करने के लिए एक्जियोम स्पेस के साथ पार्टनरशिप की है। इन स्पेससूट्स को एक्जियोम ने प्राडा के साथ कोलैबोरेट किया है। इन स्पेशल स्पेससूट्स को नासा के आर्टेमिस-3 मिशन के एस्ट्रोनॉट पहनेंगे और चांद की सतह को छुएंगे।
नए सूट बदलेंगे कम्युनिकेशन का तरीका!
इन सूट्स की मदद से वह रियल टाइम एचडी वीडियोज सेंड कर सकेंगे। वॉइस कम्युनिकेशंस और चांद पर डेटा का आदान-प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही इन सूट्स का इस्तेमाल ग्राउंड कंट्रोलर्स के साथ पहले से अधिक स्पष्ट और तेज कम्युनिकेशन करने में भी किया जा सकेगा। ये सूट स्पेस एक्सप्लोरेशन की तस्वीर बदल सकते हैं।
नोकिया और एक्जियोम की प्लानिंग क्या?
नोकिया और एक्जियोम का प्लान आर्टेमिल-3 के एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के दौरान नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस करना है। सितंबर 2026 में इसकी शुरुआत होनी है। पिछले 50 साल में चांद के लिए यह पहला ऐसा मिशन होगा जिसमें इंसान चांद की सतह पर चहलकदमी करेंगे। अगर प्लान सफल रहा तो इस तकनीक का इस्तेमाल मंगल पर भी किया जाएगा।
चांद पर इस तरह काम करेगा 4G नेटवर्क
चांद पर 4जी नेटवर्क के लिए वहां एक एलटीई बेस स्टेशन की जरूरत होगी जो आर्टेमिस लैंडिंग मॉड्यूल पर लगा होगा। इसी की मदद से एस्ट्रोनॉट्स अपने स्पेससूट्स के जरिए एक दूसरे से बात कर पाएंगे। बता दें कि नासा के टिपिंग पॉइंट प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर यह कॉन्ट्रैक्ट 2022 में मिला था। इसका लक्ष्य नई स्पेस टेक्नोलॉजीज को रफ्तार देना है।
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
7 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
13 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
14 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
16 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
16 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
21 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
22 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
22 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines