हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जहरीले इंजेक्शन लगाने थे, अब दी जाएगी खौफनाक मौत; कौन है वो शख्स, जिसका साइन हुआ डेथ वारंट

First Nitrogen Gas Death Penalty: पहली बार एक शख्स को इतनी खौफनाक मौत दी जाएगी कि इसके बारे में जानकारी ही रूह कांप जाएगी। एक बार नाकाम रहने के बाद दूसरी बार मारने की कोशिश है।

विज्ञापन
केनेथ स्मिथ, जिसे दुनिया की सबसे खौफनाक मौत देने की तैयारी की जा रही है।

America Alabama Police Reacy For First Nitrogen Gas Death Penalty: जहरीले इंजेक्शन लगाकर मारा जाना था, लेकिन शायद भगवान को अभी उसकी मौत मंजूरी नहीं थी। कई कोशिशों के बाद भी डॉक्टरों को नसें नहीं मिलीं और उसके डेथ वारंट को निरस्त कर दिया गया।

अब एक बार फिर उसके डेथ वारंट साइन हुए हैं, लेकिन इस बार उसे इतनी खौफनाक मौत दी जाएगी, जो आज तक किसी को नहीं दी गई होगी। कल 25 जनवरी 2024 को एक शख्स को नाइट्रोजन गैस के जरिए मौत की नींद सुला दिया जाएगा। यह सजा अमेरिका के अल्बामा में दी जाएगी।

 

अब से पहले किसी को नहीं दी गई  ऐसी मौत

बात हो रही है, केनेथ इयूजीन स्मिथ की जो पहला अमेरिकी होगा, जिसे सजा-ए-मौत होने पर भी दूसरी बार मौत की नींद सुलाने की कोशिश की जा रही है। वह पहला अमेरिकी होगा, जिसे नाइट्रोजन गैस देकर मारा जाएगा। हालांकि मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों द्वारा इस सजा का विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन

दलील दी गई है कि नाइट्रोजन गैस से मौत देने का तरीका पहले कभी इस्तेमाल नहीं हुआ। यह प्रताड़ना और क्रूरता होगी। अमानवीय और मर्यादाओं के खिलाफ होगा, लेकिन फेडलर कोर्ट ने इस सजा पर रोक लगाने की अपील रिजेक्ट कर दी है।

 

क्यो दी जाएगी केनेथ स्मिथ को खौफनाक मौत?

स्मिथ और उसके दोस्त ने 1989 में एक पादरी की पत्नी एलिज़ाबेथ सेनेट की हत्या की थी। उन्होंने उसे मारने के लिए एक हजार डॉलर लिए थे। दोनों ने उसे पहले चाकू से गोदा, फिर पीट-पीटकर उसकी जान ले ली थी।

विज्ञापन

कई साल केस चलने के बाद 1996 में अलबामा की एक ज्यूरी ने स्मिथ को उम्रकैद की सज़ा सुनाई, लेकिन जज ने उम्रकैद को सजा-ए-मौत में बदल दिया। इसके बाद नवंबर 2022 में उसे ‘हॉलमैन करेक्शनल फैसिलिटी’ नामक जेल के ‘डेथ चैम्बर’ में ले जाया गया। वहां उसे ज़हरीले रसायन के इंजेक्शन लगाने थे, लेकिन नस नहीं मिलने से नाकामी हाथ लगी।

 

टाइट मास्क बांधकर नाइट्रोजन अंद खींचेगा स्मिथ

नाकाम कोशिश के बाद डेथ वारंट निरस्त कर दिया गया। अब उसे नाइट्रोजन गैस देकर मार जाएगा। उसके चेहरे पर एयरटाइट मास्क बांधा जाएगा। इसके बाद उसे जबरदस्ती नाइट्रोजन गैस को सांस के साथ अंदर खींचने के लिए मजबूर किया जाएगा। नाइट्रोजन शरीर को निष्क्रिय करती है।

विज्ञापन

इसलिए जैसे ही नाइट्रोजन शरीर के अंदर जाएगी, ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी और वह मर जाएगा। अलबामा के गवर्नर के. आइवी के निर्देशानुसार अटॉर्नी जनरल ने बयान दिया है कि इस बार अलबामा प्रशासन 25 जनवरी को स्मिथ को मौत की सजा देने के लिए तैयार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola