न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का वहां के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. उन्होंने नगर कीर्तन करने वालें सिखों का रास्ता रोका और सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ये भारत नहीं बल्कि न्यूजीलैंड है, इसे न्यूजीलैंड ही रहने दो. विरोध जताने वाले लोगों के हाथों में बैनर थे, जिनपर लिखा था कि ये हमारी जमीन है और यही हमारा स्टैंड है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में अब क्यों मचा बवाल? चुनाव जीतने की चाल या फिर…, छात्र नेता हादी की मौत ने खड़े किए कई सवाल
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शनिवार को साउथ ऑकलैंड के मुनरेवा में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था. ये कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार से शुरू हुआ था. पूरे इलाके में चक्कर लगाने के बाद सिख समुदाय के लोगों का नगर कीर्तन वापस लौट रहा था कि तभी वहां अचानक प्रदर्शनकारी आ धमके और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने हाका प्रदर्शन भी किया जो माओरी संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक प्रदर्शन है, जिसे अलग-अलग अवसरों पर किया जाता है. इन सबके बावजूद भी सिख समुदाय के लोगों ने वहां संयम बरतते हुए उनसे किसी तरह की झड़प नहीं की. गनीमत ये रही कि न्यूजीलैंड पुलिस समय रहते वहां पहुंच गई और उन्होंने बीचबचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से दूर कर दिया.
CM भगवंत मान ने क्या कहा?
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसे विकसित देशों से उन्हें इस तरह की उम्मीद नहीं है, हर किसी को अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का पूरा हक है. सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूजीलैंड सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए, उन्हें न्यूजीलैंड के राजदूत के सामने इस पर ऐतराज जाहिर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव…’ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद युनूस को घेरा
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
3 mins agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
6 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
10 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
10 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
15 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines