न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के एक बार खुलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फासीवादी बताया है। जबकि एक दिन पहले व्हाइट हाउस में ट्रंप और ममदानी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों में कुछ बेहतर समझ दिख रही थी। यहां तक पत्रकारों के सवालों से बचाने के लिए ट्रंप ने ममदानी से खुद के लिए फासवादी कहने के लिए कह दिया था। ताकि बात खत्म हो जाए। उस समय तो बात मजाक में निकल गई। इसके बाद मेयर ममदानी ने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा कि ट्रंप फासीवादी हैं। इसके बाद भी ट्रंप न्यूयॉर्कवासियों की ओर से व्हाइट हाउस के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।
न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि उनका अब भी मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप एक फासीवादी और तानाशाह हैं। गत शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ममदानी और ट्रंप की पहली आमने-सामने की मुलाकात हुई थी। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान महीनों तक दोनों ने एक-दूसरे पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं थीं। हालांकि शुक्रवार की मुलाकात के बाद दोनों में दोस्त बनने की उम्मीद की जा रही थी। दोनों ने मुलाकात को भी सार्थक बताया था।
यह भी पढ़ें: ‘एहसान फरामोश हैं जेलेंस्की और यूक्रेन’, जेनेवा में क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप? शांति समझौते पर दिया अल्टीमेटम
व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने ममदानी से पूछा कि क्या वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप को “फासीवादी” कहने के अपने फैसले पर कायम हैं। ट्रंप ने मजाक में उनसे कहा था कि कोई बात नहीं, आप कह सकते हैं। यह समझाने से ज्यादा आसान है। वहीं शनिवार को, ममदानी ने “मीट द प्रेस” की मॉडरेटर क्रिस्टन वेल्कर से कहा कि उनका अब भी मानना है कि राष्ट्रपति एक फासीवादी हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकन सांसद का इस्तीफा देने का ऐलान, क्या H-1B वीजा बना कारण? ट्रंप से बोली थीं- खत्म कर दूंगी प्रोग्राम
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
6 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
11 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
12 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
12 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
18 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines