हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूयॉर्क के मेयर ने मनाई दिवाली, रामलीला देख बोले- हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने पर गर्व

New York Mayor Eric Adams Celebrated Diwali: मेयर ने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ समारोह में भाग लेते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
New York Mayor Eric Adams Celebrated Diwali, Enjoyed Ramlila With Hindu Community

New York Mayor Eric Adams Celebrated Diwali: दिवाली का त्योहार नजदीक है। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान कई जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिवाली समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने पीपुल्स हाउस में दिवाली समारोह में भाग लेते हुए कहा कि दिवाली अंधेरे को दूर करने और अपने आसपास रोशनी लाने का दिन है।

एक्स पर उन्होंने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ समारोह में भाग लेते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “दिवाली एक छुट्टी से कहीं अधिक बड़ी है। यह हम सभी के लिए एक रिमाइंडर है कि हमें जहां भी अंधेरा दिखे, उसे दूर कर रोशनी लानी चाहिए। मुझे अपने हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने पर बहुत गर्व है। कल रात हमने विशेष दिवाली उत्सव के लिए पीपल्स हाउस में उनका स्वागत किया।”

इससे पहले जून में मेयर एरिक एडम्स ने घोषणा की थी कि दिवाली के दिन न्यूयॉर्क शहर में स्कूल की छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क के हजारों निवासी हर साल अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाने के लिए दिवाली मनाते हैं। बता दें कि हाल ही राज्य के सांसदों ने अमेरिका के स्कूलों में इसे छुट्टी के रूप में नामित करने जैसा कानून बना दिया है। मेयर एरिक एडम्स ने इस क्षण को स्थानीय परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत बताया।

मेयर ने टि्वटर पर लिखा- “मुझे दिवाली को स्कूल में छुट्टी बनाने की लड़ाई में विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार और समुदाय के नेताओं के साथ खड़े होने पर बहुत गर्व है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी।

(tuneupfitness.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें