New feature add on X for users: एक्स यानी ट्विटर लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है, जिसे लेकर कंपनी या यूं कहें कि एलन मस्क की ओर से सोशल मीडिया पर हर बार नया अपडेट आता रहता है। पहले ट्विटर का नाम और फिर लोगो के बाद धीरे-धीरे नए नए बदलाव के साथ कंपनी की ओर से सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सुविधाओं के बीच अब एलन मस्क ने एक्स पर एक नया और खास फीचर जोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस नए फीचर को लेकर एलन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी भी दी है।
एक्स से जुड़ेगा AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर
एलन मस्क के एक्स अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही एक्स यूजर्स के अकाउंट पर AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर शुरू हो जाएगा। आपको बताते चलें कि एलन मस्क X को काफी ज्यादा आकर्षित और बेहतर ऐप बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि लगातार एक्स ऐप पर बीते काफी समय से कई नए फीचर और अपडेट दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का हाथ’ थामेगा सपा का ये बड़ा चेहरा, लोकसभा चुनाव में यूपी के कुर्मी वोट बैंक पर होगा सीधा कब्जा
एक्स पर एक प्रॉम्प्ट से जेनरेट होगा टेक्स्ट, इमेज और वीडियो
आपको बता दें कि मस्क की ओर से इस फीचर को लेकर पहली बार बीते 26 अक्टूबर को एक इंटरनल एक्स मीटिंग की गई थी। इस मीटिंग के दौरान AI-बेस्ड ‘See similar’ फीचर के बारे में बात की थी। इसके साथ ही मस्क ने उन विभिन्न फीचर्स के बारे में भी बात की थी, जिन पर उनकी कंपनी काम कर रही है। मीटिंग के बीच मस्क ने उस समय एक खास तरह के फीचर के बारे में भी बताया था, जिसकी मदद से आप सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पति का कत्ल’ करने वाली 17 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, किसकी लंबी उम्र के लिए रचा जेल में ‘खेल’?
एक्स को All Rounder app बनाना चाहते हैं मस्क
आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट भी कर दिया है। जिसके तहत जैसे ही आप एक्स हैंडल को देखने के लिए ऐप को खोलेंगे तो वैसे ही आपको स्क्रीन पर Audio and Video calls are here का मैसेज दिखाई देगा, जिसका अर्थ यह है कि अब आप एक्स हैंडल पर ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क एक्स को एक ऐसा ऐप बनाया जा रहा है, जहां इसके यूजर्स को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सकें।
संबंधित खबरें
'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
34 mins ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
2 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
3 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
5 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
18 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
19 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
21 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
22 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
23 hrs agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines