New Delhi: हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। भारत सरकार ने बीते साल 4 अक्टूबर को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते आतंकी घोषित किया था।
बता दें कि बशीर अहमद पीर कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को बढ़ाने के लिए तमाम ऑनलाइन गतिविधियां कर रहा था।
नमाज पढ़कर लौट रहा था, तभी हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, रावलपिंडी में बशीर पर हमला उस वक्त हुआ जब वह मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहा था। वह एक दुकान के पास खड़ा हुआ, तभी दो हमलावर बाइक से आए और गोली मार दी। गोली लगने से बशीर जमीन पर गिर पड़ा। बाइक सवार मौके से भाग निकले।
कुपवाड़ा जिले का था रहने वाला
बशीर अहमद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बारपोरा का रहने वाला था। लेकिन उसे पाकिस्तान सरकार ने नागरिकता दे रखी थी। उसे इम्तियाज आलम के नाम से भी जाना जाता था। वह हाजी, पीर, इम्तियाज के नाम से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था।
इंटरनेट के जरिए लोगों को भड़काता था
बशीर को आईएसआई ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ कराने की जिम्मेदारी दे रखी थी। वह इंटरनेट के जरिए कश्मीर में लोगों को कट्टरवाद के लिए भड़का रहा था।
यह भी पढ़ें: PSL 2023: लाहौर कलंदर्स की खिल गईं बांछें, पाकिस्तान पहुंचा स्टार ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines