Netherlands University Open firing Multiple People Killed: नीदरलैंड में बंदरगाह शहर रॉटरडैम के मेडिकल सेंटर और घर में फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है। हालांकि मौत के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है। फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हथियारों से लैस सुरक्षाबलों के जवान नर्स-स्टूडेंट्स को मौके से बाहर निकलने का निर्देश दे रहे हैं।
Watch Video…
दो लोगों की मौत की सूचना
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को असहले से लैस एक शख्स ने डच बंदरगाह शहर रॉटरडैम में हॉलैंड इरास्मस मेडिकल सेंटर और एक घर में गोलीबारी की। इसके बाद दोनों स्थानों पर आग लगा दी। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को घटनास्थल से दूर जाने के लिए कहा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस गोलीबारी में कितने लोगों की मौत हुई या कितने घायल हुए हैं। फिलहाल शुरुआती जानकारी में दो लोगों की मौत की सूचना आई है। लेकिन अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक हमलावर पकड़ा गया
पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि रॉटरडैम मेडिकल सेंटर और एक घर पर गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद 32 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों स्थानों पर आग लगी है।
Shooting at the Holland Erasmus Medical Center in Rotterdam
ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में पुलिस छात्रों को, जिनमें से कुछ मेडिकल गाउन पहने हुए थे, बाहर भागने का निर्देश देते हुए दिखाया गया क्योंकि भारी हथियारों से लैस गिरफ्तारी दल घटनास्थल पर पहुंचे। एक वीडियो में हथकड़ी पहने एक व्यक्ति को दिखाया गया है।
दो घंटे बाद पुलिस ने कहा कि कई मौतें हुई हैं और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि दूसरे शूटर का कोई संकेत नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: सोफे पर पड़ी थी पिस्टल, तीन साल की बच्ची ने अचानक खुद को मार ली गोली, सामने आया CCTV
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines