Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जो आंदोलन शुरू हुआ, वह अब बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इस्तीफा दे चुके हैं, मंत्री समेत प्रधानमंत्री सुरक्षित स्थान पर निकल गए हैं। इसके बाद भी नेपाल के काठमांडू में प्रदर्शनकारियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। जमकर आगजनी हुई, नेताओं के घरों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया।
आखिरकार सेना ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा है कि वह रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगी। वहीं जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय ने एक बयान में चेतावनी दी है कि कुछ समूह कठिन परिस्थिति का अनुचित लाभ उठा रहे हैं और आम नागरिकों तथा सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।”
सेना ने चेतावनी दी है कि अगर हिंसा जारी रही तो सेना समेत सभी सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह से सक्रिय हो जाएँगी। सेना ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और व्यवस्था बहाल करने में मदद करने का आग्रह किया है। वहीं खबर है कि प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में कैदी भी जेल से फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन के बीच महोत्तरी जिले की जलेश्वर जेल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। इस जेल से करीब 576 कैदी फरार बताए जा रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कैदी फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
सुबह-सुबह काठमांडू में शांति देखने को मिली। सेना ने नियंत्रण करने और लोकतंत्र का राज कायम करने की बात कही है और लोगों से सहयोग की अपील की है। सेना ने कहा है कि अपनी मांग को शांति से रखना चाहिए, हमें बहुत नुकसान पहुंच रहा है।
सेना की अपील- शांति रखें लोग
इन सबके बीच सेना ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा है कि वह रात 10 बजे से सुरक्षा अभियानों का नियंत्रण अपने हाथ में ले चुकी है। वहीं जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय ने एक बयान में चेतावनी दी है कि कुछ समूह कठिन परिस्थिति का अनुचित लाभ उठा रहे हैं और आम नागरिकों तथा सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।”
यह भी पढ़ें : नेपाल में फैली अस्थिरता का भारत पर क्या असर? अर्थव्यवस्था से लेकर सुरक्षा भी संकट में
सेना ने चेतावनी दी है कि अगर हिंसा जारी रही तो सेना समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगी। सेना ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और व्यवस्था बहाल करने में मदद करने का आग्रह किया है। वहीं खबर है कि प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में कैदी भी जेल से फरार हो गए हैं।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
47 mins agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
9 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
14 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
21 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
23 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines