Nepal President Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली लाया जाएगा।
राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने ANI से पुष्टि की कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें बुधवार को आगे के इलाज के लिए एम्स ले जाया जाएगा। मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और बेहोशी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़िए – Bangladesh Fire: ढाका के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड और सेना
फिलहाल टीयूटीएच में चल रहा है इलाज
बता दें कि फिलहाल नेपाल के राष्ट्रपति त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल (टीयूटीएच) में भर्ती हैं। टीयूटीएच के मुख्य प्रशास थपलिया ने पुष्टि की है कि उन्हें एयर एंबुलेंस में भारत ले जाया जा सकता है। राष्ट्रपति सोमवार को जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
और पढ़िए – VIDEO: जापानी पीएम किशिदा पर Pipe Bomb से हमला, फुमियो को सुरक्षित निकाला; हमलावर अरेस्ट
सोमवार को डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया। इसके बाद, उन्हें दवाएं दी गईं, जो उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार करने में विफल रहीं। बता दें कि 13 मार्च को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
5 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
8 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
9 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
13 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
17 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
19 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
19 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines