हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nepal President Election: नेपाल में होंगे राष्ट्रपति चुनाव, तारीख का हुआ ऐलान

विज्ञापन

Nepal President Election: पड़ोसी देश नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। नेपाल के चुनाव आयोग ने सोमवार को जानकारी दी है कि हिमालयी राष्ट्र में 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। वहीं 17 मार्च को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे।

चुनाव आयुक्तों की बैठक में सोमवार को यह फैसला किया गया। नेपाल की मौजूदा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। उनके कार्यकाल की समाप्ति से एक महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव की परंपरा है। देश में अभी हाल ही में आम चुनाव हुए हैं। पुष्प कमल दहल नए प्रधानमंत्री बने हैं।

और पढ़िए –Peshawar blast: तालिबान कमांडर ने ली मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी, इस्लामाबाद में हाई अलर्ट

विज्ञापन

नेपाल के संविधान में एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का प्रावधान है जिसमें संघीय संसद के दोनों सदनों और सभी सात प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य शामिल हैं। संघीय संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के सांसदों के मतों का भार अलग-अलग होता है।

नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, नए संविधान की घोषणा के बाद 28 अक्टूबर 2015 को संसद द्वारा चुनी जाने वाली बिद्या देवी भंडारी पहली महिला राष्ट्रपति हैं। वह अपना पहला कार्यकाल पूरा होने के बाद 13 मार्च 2018 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनी गईं।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola