Nepal Political Crisis : पड़ोसी देश नेपाल एक और हादसों से जूझ रहा है तो दूसरी ओर उसे राजनीतिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार गिर चुकी है। शुक्रवार को विश्वास मत में हार मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 19 महीने सत्ता में रहने के बाद वह सत्ता से बाहर हुए हैं। देश की गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी पार्टी ने बीते दिनों समर्थन वापस ले लिया था और देश की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।
जरूरी संख्या नहीं जुटा पाए
शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पुष्प कमल दहल वोट जीतने के लिए जरूरी सदन के आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन नहीं जुटा पाए। संसद के स्पीकर देवराज घिमिरे ने ऐलान किया कि केवल 63 वोट उनके समर्थन में पड़े जबकि 194 सदस्यों ने उनके विरोध में मतदान किया। सरकार में उनकी मुख्य सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ने पिछले सप्ताह अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसी कारण से पुष्प कमल दहल को संसद में विश्वास मत लाना पड़ा था। लेकिन वह इसे जीत नहीं पाए।
अब कौन बनेगा नया पीएम?
नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नए गठबंधन ने तय किया है कि केपी शर्मा ओली फिर नेपाल के प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पुष्प कमल दहल किसी तरह से सरकार चलाते आ रहे थे। तब हुए चुनाव का स्पष्ट परिणाम नहीं निकल पाया था। दहल की पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। लेकिन उन्होंने तीसरा गठबंधन बनाते हुए सरकार बना ली थी और खुद प्रधानमंत्री बन गए थे। अब नेपाल की तस्वीर में केवल 16 महीने के अंदर फिर बदलाव आ गया है।
ये भी पढ़ें: 800 से ज्यादा छात्र संक्रमित, 47 की मौत… त्रिपुरा कैसे बन गया AIDS का हॉटस्पॉट?
ये भी पढ़ें: 2 बसें नदी में बह गईं, रनवे पर प्लेन फिसल गया; नेपाल में हुए एक के बाद एक हादसे
ये भी पढ़ें: नागराज करते हैं पुरी के खजाने की पहरेदारी! क्यों सपेरों को खोज रहा मंदिर प्रशासन
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines