हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video में देखिए कैसे क्रैश हुआ प्लेन, 18 जिंदा जले; नेपाल से सामने आया हादसे का पहला फुटेज

CCTV Footage of Nepal Plane Crash: उड़ान भरते ही प्लेन कैसे क्रैश हुआ? इसका पहला फुटेज सामने आ गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे जारी किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान गिर गया।

विज्ञापन
Nepal Plane Crash CCTV Footage Viral

Nepal Plane Crash CCTV Footage Viral: नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें देख सकते हैं कि प्लेन कैसे क्रैश हुआ? वीडियो एक CCTV फुटेज है, जो त्रिभुवन एयरपोर्ट अधिकारियों ने जारी किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि टेकऑफ होने के बाद विमान अचानक नीचे की ओर मुड़कर गिर जाता है। नीचे गिरते ही धमाका होता है, आग लगती है और घना का धुंआ निकलने लगता है। हादसे में विमान में सवार 19 लोगों में 18 लोग जिंदा जलने से मारे गए। इकलौते पायलट बचे हैं, जो बुरी तरह घायल हैं। सिनामंगल के KMC अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। नेपाल सरकार ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

उड़ान भरते ही गड्ढे में गिरा विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे में बचे कैप्टन का नाम एम. शाक्य है। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरते की कुछ मिनटों में विमान हादसे का शिकार हो गया है। प्लेन शौर्य एयरलाइंस का 9N-AME विमान था। हादसा लोगों ने भी अपनी आंखों से देखा, जिसके कारण हादसास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। प्लेन के गिरते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF भी मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो कॉकपिट के मलबे में घायल कैप्टन मिले। हादसा क्यों हुआ? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेक्निकल खामी का शक जताया गया है।

विज्ञापन

 

2010 से अब तक हो चुके 12 विमान हादसे

बता दें कि नेपाल में साल 2010 से अब तक करीब 12 विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें देश में अपने कई नागरिकों को खोया है। पिछला विमान हादसा 14 जनवरी 2023 को हुआ था। यति एयरलाइंस का प्लेन पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय सेती नदी में गिरकर क्रैश हो गया था। उस हादसे में 71 लोगों की मौत हुई थी और एक का शव नहीं मिला था। 29 मई 2022 को नेपाल के ही मस्टैंग जिले में हुए प्लेन क्रैश में 22 लोग मरे थे। 2018 में काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास ही US-बांग्ला एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 51 लोग मारे गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola