नेपाल से खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को आधी रात तेज भूकंप के झटके से धरती कांप गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रात 1:33 बजे आया था। इसके साथ ही NCS ने बताया कि यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके
भारत के पड़ोसी देश नेपाल के अलावा इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 23 मई को रात को इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा इलाके में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार ये भूकंप भी जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। यहां भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन संसद में पाकिस्तान की खोली पोल, आतंकवाद पर मांगा समर्थन
ताजिकिस्तान में भी कांपी धरती
नेपाल और इंडोनेशिया के अलावा ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटकों से धरती कांप रही है। जहां नेपाल में भूकंप की तीव्रता 4.3 और इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। वहीं, ताजिकिस्तान में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इन देशों के लोगों को शुक्रवार की सुबह से पहले भूकंप के झटकों ने जगा दिया। दहशत के मारे लोग आधी रात को घर से बाहर निकलने लगे। ताजिकिस्तान में भी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
7 mins agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 hr agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
7 hrs agoLIVE: वाइब्रेंट गुजरात 2027 के तहत जयपुर के रोड शो में निवेशकों का उत्साह
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines