Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को हादसे का शिकार हुए येती एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। पोखरा एयरपोर्ट के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ये जानकारी दी। ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद ये संभवना जताई जा रही है कि विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ, इसकी सटीक जानकारी मिल पाएगी।
क्या होता है ब्लैक बॉक्स
बता दें कि ब्लैक बॉक्स हर प्लेन के सबसे पिछले हिस्से में लगा होता है। ये डिवाइस डीप ऑरेंज कलर का होता है। माना जाता है कि प्लेन के सबसे पिछले हिस्से में लगे होने के कारण हादसे के बावजूद ये सुरक्षित रहता है। कहा जाता है कि ये डिवाइस 1100 °C टेम्परेचर और 20,000 फिट डेप्थ अंडर वाटर प्रेशर को भी झेल सकता है।
ब्लैक बॉक्स का मुख्य काम एयरक्राफ्ट और फ्लाइट पैरामीटर्स की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करना होता है। ये बॉक्स एयरस्पीड, अल्टीट्यूड. वर्टिकल एक्सलेरेशन और फ्यूल फ्लो को रिकॉर्ड करता है। इसके दो कंपोनेंट्स होते हैं।
पहला कंपोनेंट्स कॉकपिट वॉयस रिकार्डर (CVR) होता है जो पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत को रिकार्ड करता है। वहीं, दूसरा कंपोनेंट्स फ्लाइट डेटा रिकार्डर (FDR) होता है जिसमें 25 घंटे तक का फ्लाइट डेटा स्टोर होता है।
येति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ये जानकारी सामने आ सकती है कि हादसे के दौरान विमान सही अल्टीट्यूड पर उड़ रही थी या नहीं। या फिर पायलट को लो फ्यूल, कम्युनिकेशन की कोई दिक्कत तो नहीं थी?
चार अन्य शवों की तलाश जारी
बता दें कि हादसे की शिकार विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 72 यात्री सवार थे। अब तक 68 शवों को बरामद कर लिया गया है, बाकी अन्य चार शवों की बरामदगी के लिए सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया गया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी शंभू सुबेदी ने एएनआई को बताया कि लापता चार लोगों का पता लगाने के लिए आज सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।
बता दें कि पांच भारतीयों और चालक दल के चार सदस्यों समेत 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान रविवार को नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे का शिकार दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप एटीआर 72 विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
नेपाल सेना के प्रवक्ता ने दी ये अहम जानकारी
इससे पहले आज नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, “हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है।” उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई। उन्होंने देश के गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।
नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 68 यात्रियों में पांच भारतीयों के अलावा चार रूसी और एक आयरिश नागरिक भी शामिल थे।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
3 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
6 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
9 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
11 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
11 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines