Nepal Aircraft Crash: विमान हादसे को लेकर नेपाल में आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया कि हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। उन्होंने बताया कि आज सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बता दें कि रविवार शाम तक घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके थे।
और पढ़िए –
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि विमान हादसा (Nepal Aircraft Crash) तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
PM मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया और प्रार्थना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”
मृतकों में 5 भारतीय भी शामिल
रविवार को पहले जारी एक बयान में, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि 68 यात्रियों को ले जाने वाली उड़ान में पांच भारतीय, चार रूसी और एक आयरिश नागरिक शामिल हैं। उधर, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने रविवार को पोखरा में हुए विमान हादसे के बाद मंत्रिपरिषद की एक आपात बैठक बुलाई। दहल ने बैठक बुलाने के अलावा, देश के गृह मंत्रालय, सुरक्षा कर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
2 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
3 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
5 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
6 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
19 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
21 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
22 hrs agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
23 hrs ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoफ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines