Pakistan Food Crisis : भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भयंकर महंगाई से जूझ रहा है। पाकिस्तान में खाने-पीने की वस्तुएं के दाम आसमान छू रहे है। लोग सड़कों पर निकल प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आटे की किल्लत इतनी कि चार लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
चार लोगों की हो चुकी है मौत
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिंध प्रान्त में आटे की छीना-झपटी में कई लोग घायल हो गए। अब तक तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक खत्म हो चुका है। व्यापारी कालाबाजारी कर रहे है। कालाबाजारी रोकने में पाकिस्तान की सरकार फेल हो चुकी है।
और पढ़िए – पाकिस्तान में गेहूं की कीमतें छू रहीं आसमान, कई इलाकों में भगदड़ की खबर
आटे की डिमांड ज्यादा सप्लाई कम
पाकिस्तान के सिंध और खैबर पख्तूनख्वा में आटे की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है। सब्सिडी रेट पर आटा 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वही आटे की कीमत 140 से 160 रुपए प्रति किलो हो गई है। दरअसल पाकिस्तान के खुले बाजारों में आटे की कीमत 3100 रुपए तक पहुंच गई है।
हादसे रोकने के लिए पुलिस तैनात
सरकार की तरफ से आटा बांटने के दौरान हादसों से बचने के लिए हथियारबंद पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। लोग पैकेट खत्म होने से पहले आटा खरीदने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। यह हालात कराची, इस्लामाबाद, पेशावर, क्वेटा और बलूचिस्तान में देखे जा रहे हैं।
और पढ़िए – क्या फिर से दस्तक देने वाली है मंदी… जानें वर्ल्ड बैंक की लेटेस्ट रिपोर्ट में क्या है अनुमान?
सड़कों पर उतरे लोग
पाकिस्तान में आटे की किल्लत के कारण मच रही भगदड़ से लोगों की मौत हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार कम दाम पर लोगों को आटा उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। आटे की किल्लत लोगों की जान जा रही है यह बेहद अफसोसजनक है।
लगातार बढ़ रही बेराजगारी
पाकिस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात को देखते हुए प्राइवेट कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियों से निकाला गया है। इसमें स्किल्ड और नॉन स्किल्ड वर्कर दोनों शामिल हैं। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। उधर, कंपनियों का कहना है कि उनके पास इन लोगों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
38 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
2 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
3 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
5 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
7 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
7 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
9 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines