Pakistan Nawaz Sharif Government Formula : पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए। अब उनके उम्मीदवार विपक्ष में बैठेंगे। नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) पीपीपी और एमक्यूएम के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। तीनों के बीच सरकार बनाने का फॉर्मूला तय हो गया। आइए जानते हैं कि नवाज शरीफ की सरकार में कैसे सत्ता का बंटवारा हुआ है।
पाकिस्तान में पीएमएल-एन के मुखिया नवाज शरीफ के पास सत्ता की कमान रहेगी। वे चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीपीपी के सुप्रीमो बिलावल भुट्टो जरदारी ने पहले पीएम पद के लिए दावा ठोका था, लेकिन उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की रेस से अपना नाम वापस ले लिया। अब नवाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
यह भी पढे़ं : अकूत संपत्ति की मालकिन है Nawaz Sharif की बेटी मरियम, खूबसूरती में भी कम नहीं, जानें नेटवर्थ
पंजाब की सीएम बनेंगी मरियम नवाज
पीपीपी और एमक्यूएम से सत्ता के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम और नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने घोषणा की कि मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री बनेंगी। नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पास पंजाब की कमान रहेगी। शहबाज शरीफ ने कहा कि पीपीपी के आसिफ अली जारदारी देश के राष्ट्रपति रहेंगे। अर्थात्, पीएमएल-एन के पास प्रधानमंत्री पद और पीपीपी के पास राष्ट्रपति पद रहेगा।
यह भी पढे़ं : नवाज शरीफ ने बताया कौन है पाकिस्तान की बर्बादी की वजह, भारत का नाम लेकर कही ये बात
जानें आम चुनाव में किस पार्टी को कितनी मिली सीटें
पाकिस्तान आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 93 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पीटीआई के प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़े थे। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन 75 सीटों के साथ दूसरे पर रही। बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी को 54 सीटें और एमक्यूएम को 17 सीटें मिली हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
13 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
14 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
17 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines