Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को तोशखाना प्रकरण में दोषी साबित हुए। कोर्ट ने उन्हें तीन साल के कैद की सजा दी। इसके बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान खान को गिरफ्तारी का अंदाजा पहले से लग गया था। उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के ऑफिशियल अकाउंट से वीडियो मैसेज जारी करवाया है। जिसमें उन्होंने कहा, मेरी गिरफ्तारी अपेक्षित थी और मैंने अपनी गिरफ्तारी से पहले यह संदेश रिकॉर्ड किया था। मेरी गिरफ्तारी ‘लंदन प्लानिंग’ का हिस्सा है। इशारों में उन्होंने शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी पर निशाना साधा।
अंत में इमरान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। हम किसी और के सामने नहीं बल्कि अल्लाह के सामने झुकते हैं जो अल हक है। हम ला इलाहा इल्लल्लाह पर विश्वास करते हैं।
देखिए पूरा VIDEO…
गुलामों की कोई जिंदगी नहीं होती
एक मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में इमरान खान ने कहा, ‘मेरे पाकिस्तानियो जब तक यह पैगाम पहुंचेगा, मैं गिरफ्तार हो चुका होऊंगा। मेरी एक अपील है कि आप को घरों में चुप रहकर नहीं बैठना है। यह मैं अपने लिए नहीं कर रहा। यह मैं आपके भविष्य के लिए कर रहा हूं। अगर आप अपने अधिकारों के लिए खड़े नहीं होंगे तो आप गुलाम की जिंदगी बसर करोगे। गुलामों की कोई जिंदगी नहीं होती है। गुलाम चींटी की तरह होते हैं, उनके परवाज नहीं होते।’
इमरान खान ने इशारों में पाकिस्तान आर्मी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एक बड़ा ख्वाब था। हम किसी इंसान के सामने नहीं झुकते हैं। ये इंसाफ की जंग है। कभी भी कोई आजादी प्लेट में रखकर नहीं देता है। जंजीरें गिरती नहीं, तोड़नी पड़ती है। आपको वोटिंग का अधिकार मिला हुआ है, उसका इस्तेमाल कीजिए। हम नहीं चाहते हैं कि कोई इस मुल्क पर कब्जा कर ले, जैसे की आज कब्जा है।
क्या है लंदन प्लान?
मई में लंदन में किंग चार्ल्स की ताजपेशी हुई थी। उस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन गए थे। उस समय शहबाज ने अपने बड़े भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के प्रमुख नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। शहबाज शरीफ एक दिन लंदन में रुके थे। इमरान अक्सर इसी लंदन प्लानिंग की ओर इशारा करते हैं। उनका आरोप है कि लंदन में ही उनकी और उनकी पत्नी बुशरा बेगम की गिरफ्तारी की प्लानिंग की गई थी। लंदन प्लानिंग के तहत इमरान को 10 साल के लिए जेल में डालने का प्लान है।
यह भी पढ़ें: तोशाखाना मामला: इमरान खान दोषी करार, इस्लामाबाद कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, जेल भेजे गए
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
14 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines