Morocco Earthquake Updates Mystery Blue Lights Flash In Sky: मोरक्को में भूकंप से अब तक 2900 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयावह भूकंप के आने से कुछ क्षण पहले आसमान में रहस्यमयी नीले रंग की रोशनी चमकती देखी गई। आपदा से लगभग तीन मिनट पहले अगादिर के एक घर में लगे सीसीटीवी में रहस्यमी रोशनी कैद हुई है।
सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के ऊपरी बाएं कोने पर एक नीली फ्लैश दिखती है। इसके कुछ सेकंड बाद रोशनी का दूसरा फ्लैश चमकता है। इसी साल की शुरुआत में तुर्की में आए भूकंप से पहले भी ऐसी ही घटना देखी गई थी, जिसमें 45,000 लोगों की जान चली गई थी।
Morocco earthquake
वीडियो देखेने के लिए लिंक पर क्लिक करें
दुनिया में पहले भी दिखे ऐसे संकेत
जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 1965 में जापान में आए भूकंप से कुछ क्षण पहले भी ऐसी ही रोशनी रिकॉर्ड की गई थी। रहस्यमय रोशनी 2008 में चीन, 2009 में इटली और 2017 में मैक्सिको में भी देखी गई है। आपदा से पहले ऐसी प्राकृतिक घटना के पीछे के रहस्यों से अभी पर्दा नहीं उठा है। लेकिन लोग इसे अशुभ संकेत मान रहे हैं।
लिथोस्फेरिक प्लेटों की उर्जा है ये?
नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार ये चमकदार रोशनी कुछ और नहीं भूकंप रोशनी (Earthquake lights- EQL) है। रोशनी टेक्टोनिक तनाव, भूकंपीय गतिविधि या ज्वालामुखी विस्फोट के क्षेत्रों के निकट दिखाई देने वाली वायुमंडलीय घटना है। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि यह लिथोस्फेरिक प्लेटों की गति के कारण निकली उर्जा है।
भूकंप की होती है अपनी बिजली
नासा के शोधकर्ता फ्रीडेमैन फ्रायंड ने 65 भूकंपीय प्रकाश की घटनाओं का विश्लेषण करते हुए बताया कि भूकंप की भी अपनी बिजली होती है, जो जमीन ये आसमान तक की यात्रा करती है। ये पृथ्वी के भीतर भूकंपीय गतिविधि से जुड़े विद्युत आवेशों द्वारा सक्रिय होती है, जैसे कि आपने पृथ्वी की परत में बैटरी चालू की हो।
दो हजार से ज्यादा घायल
बीते शनिवार को मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से भारी क्षति हुई। देश में आया 120 सालों में यह सबसे बड़ा भूकंप है। यह भूकंप रात 11 बजे आया, उस वक्त लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। विनाशकारी भूकंप में 2,900 से अधिक लोग मारे गए और 2,059 घायल हो गए।
लोग डर के मारे इमारतों से निकलकर भागने लगे और जो लोग भाग नहीं सके वे भूकंप में घर ढह जाने से मारे गए। झटके कई सेकंड तक रहे और 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: जख्म ठीक होने का नाम नहीं ले रहा तो ये हैं वैरिकोज वेन्स के लक्षण, खतरनाक है बीमारी
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
4 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
4 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
10 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
11 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
12 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
14 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
15 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
16 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines